सोनभद्र

सावन मेले की तैयारी को लेकर अजीरेश्वर महादेव मंदिर समिति की बैठक सम्पन्न

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) जरहा स्थित अजीरेश्वर धाम महादेव मंदिर में पूर्व सूचना पर रविवार को आगामी सावन मेले को लेकर एक वैठक मंदिर समिति के अध्यक्ष व न्यास कर्ता राजेन्द्र सिंह बघेल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में श्री बघेल ने समिति के अन्य सदस्यों से सावन में मंदिर में आने वाले भक्तों कावरियों को कोई असुविधा न हो, मुख्य मार्ग से मंदिर तक सड़क साफ सुथरा रहे,मेले परिसर की साफ सफाई,कावरियों के कावड़ के रख रखाव के लिए स्टैंड की व्यवस्था,प्रत्येक सोमवार को भंडारे की व्यवस्था और सोमवार को विशेष सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की। बैठक में अमरेश तिवारी,मुन्नालाल, श्याम सुंदर जायसवाल, दीपक, श्याम नारायण सिंह,अमरदेव पांडेय,ब्रम्हाजीत सिंह,राजकुमार सिंह,लल्लू बाबू,मोनू मोदनवाल सहित कमेटी के समस्त सदस्य गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार झाड़-फूंक के भरोसे नहीं कराया इलाज, सर्पदंश से युवक की मौत लूट मामले मे फरार चल रहे 3 आरोपी को अतुल सिंह ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखो के पीछे
Download App