सोनभद्र

नदी मे नहाते किशोर को मगरमच्छ ने दबोचा मौके पर मौत

घोरावल/सोनभद्र (अनुराग पांडेय) बेलन नदी में नहाते हुए बालक पर मगरमच्छ हमला कर दिया जिसमें उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार आदर्श उम्र 13 वर्ष पुत्र बेचन निवासी दीवा गांव से होकर गुजरने वाली बेलन नदी में लगभग 11 बजे दिन में नहाने गया था। उसी समय नदी में मौजूद मगरमच्छ ने आदर्श के पैर को जबड़े में जकड़ लिया और गहरे पानी मे खीच ले गया। देर तक पानी में डूबे रहने के कारण आदर्श की मौत हो गई। शोरगुल सुनकर किसी तरह से कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। आनन फानन में आदर्श को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहा चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। मिली सूचना पर पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। बताया गया कि आदर्श अपने अपने माता पिता का इकलौता लड़का था,इसकी दो बहने है। इस घटना से नदी क्षेत्र मे दहशत का माहौल है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App