सोनभद्र

विंडमगंज मे हुये हत्या का हुआ खुलासा प्रेम प्रसंग के चलते हुआ था हत्या आरोपी गिरफ्तार

सोनभद्र (राम आशीष यादव) विंडमगंज मे हुये हत्या का हुआ खुलासा प्रेम प्रसंग के चलते हुआ था हत्या आरोपी गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे दुद्धी क्षेत्राधिकारी राजेश राय के पर्यवेक्षण मे विंडमगंज पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुआ है। हत्या का खुलासा करते हुऐ आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल, मृतक का मोबाइल फोन एवं घटना के समय पहने गए कपड़े बरामद किये गये है।

विंडमगंज जोरूखाड़ में रजनीकान्त पुत्र अश्वनी गोंड, निवासी पतरिया का शव बरामद हुआ था। घटनास्थल के निकट मृतक की हीरो स्प्लेंडर बाइक मिला था। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर आवश्यक जाच पड़ताल साक्ष्य संकलन एवं घटना के अनावरण हेतु टीमों का गठन दुद्धी क्षेत्राधिकारी राजेश राय के द्वारा करते हुए समुचित निर्देश देकर घटना के अनावरण हेतु लगया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल सुरागरसी पतारसी, तकनीकी साक्ष्यों के संकलन एवं स्थानीय सूचना तंत्र को सक्रिय किया गया। पुलिस टीम के अथक प्रयासों से मुखबिर की सूचना पर टहानिया खोली स्थित सुनील प्रजापति के खाली मकान के पास से दिनेश पुत्र जीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दिनेश कुमार ने बताया कि उसे मृतक रजनीकान्त का उसकी पत्नी के साथ प्रेम प्रसंग होने की जानकारी थी, जिसके कारण वह उससे रंजिश रखता था। इसी रंजिशवश वह मृतक को बहाने से अपने साथ जंगल की ओर ले गया और घटना में प्रयुक्त चापड़ से उसकी हत्या कर दिया। घटना के बाद उसने मृतक का मोबाइल फोन, आला कत्ल (चापड़) तथा अपने पहने हुए कपड़ों को झाड़ियों में छिपा दिया था। आरोपी की निशानदेही पर उक्त सामान को बरामद कर लिया गया है। आरोपी का चालान कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा पुलिस की बड़ी सफलता,बंद मकान में हुई चोरी का सफल अनावरण,3 अभियुक्त गिरफ्तार कोन पुलिस की बड़ी कारवाई चार वारंटी समेत पांच आरोपी गिरफ्तार न्यायालय भेजे गए पुलिसकर्मी शशि भूषण की तत्परता से महिला यात्री का खोया ट्राली बैग सुपुर्द कर लौटाया मुस्कान आदिवासी भाई बहनों का एक भी घर उजाड़ने नहीं दिया जायेगा - संदीप मिश्रा विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने बीजपुर में किया वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सियरिया गांव में हुआ वृहद वृक्षारोपण ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह ने पौधा... मवेशी बांधते समय जहरीले सांप ने डसा,अस्पताल पहुंचने से पहले व्यक्ति की मौत करंट की चपेट में आने से युवक की मौत 25 महिलाओं को मिली उन्नति तसर रोलिंग मशीन, रेशम उत्पादन से खुलेंगे रोजगार के नए द्वार कटौधी में 14 हजार अर्जुन पौधों से रोजगार की नई राह, हरित अभियान का शुभारंभ
Download App