सोनभद्र

विश्व पर्यावरण दिवस पर जरहा रेंज में वृक्षारोपणः ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लगाए गए पौधे

बीजपुर (रामजियावन गुप्ता) बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग के दौर में प्रकृति को सहेजने के संकल्प के साथ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जरहा रेंज के सिरसोती पौधशाला में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने एकजुटता दिखाई।कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्र की विभिन्न ग्राम सभाओं के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।इसके साथ ही ग्राम सभा बीजपुर,सिरसोती और ग्राम सभा डोडहर के प्रधानों सहित क्षेत्र के कई सम्मानित नागरिकों ने भी कार्यक्रम में अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जल जंगल और जमीन को बचाना आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है।पेड़-पौधे सिर्फ हमारे आसपास की सुंदरता नहीं बढ़ाते, बल्कि हमारे जीवन का आधार हैं।रेंजर सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा और सुरक्षित भविष्य देने के लिए हम सभी को न सिर्फ पौधे लगाने होंगे बल्कि उनके बड़े होने तक उनकी देखभाल करने की जिम्मेदारी भी उठानी होगी।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाए रखने का संकल्प लिया और पौधशाला परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान बद्रीनाथ,विजय सिंह ,केपी पाल,प्रधानपति विश्राम सागर के साथ काफी संख्या में वन कर्मी,गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App