सोनभद्र

विश्व पर्यावरण दिवस पर परिवहन विभाग कार्यालय मे हुआ पौधरोपण

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय परिसर मे पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए।
इस अवसर पर एआरटीओ कौशल कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भारत के संकल्प से प्रेरित होकर पौधरोपण अभियान को जन आंदोलन का रूप दिया जा रहा है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की आवश्यकता है। एआरटीओ कौशल कुमार सिंह ने कहा कि पौधरोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नही बल्कि पौधों के संरक्षण और संवर्धन की जिम्मेदारी भी हम सभी की है। प्रत्येक व्यक्ति यदि अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे तो पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में बड़ी भूमिका निभा सकता है। कार्यक्रम के दौरान विभागीय कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर को हरित एवं स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लिया। इस मौके पर वरिष्ठ प्रधान सहायक कृपाँकर दुबे, ललित नरायण त्रिपाठी, विनोद सोनकर, अमल त्रिपाठी, विकास कुमार सोनकर उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App