सोनभद्र

नाबालिग लड़की का फांसी के फंदे पर लटका मिला शव

डाला/सोनभद्र (जगदीश तिवारी) चोपन थाना क्षेत्र के नौटोलिया में एक नाबालिका का शव लटकता हुआ मिलने से सनसनी मच गई। चोपन पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कारवाई में जुट गई। चोपन थाना क्षेत्र के नौटोलिया निवासी नाबालिका 14 वर्षीय प्रियंका कुमारी पुत्री मनोज केवट घर के दरवाजे पर लगे टीन सेट के पाइप में नायलान के रस्सी के सहारे लटक रही थी शौच करने निकले आसपास के महिलाएं देखकर चिखपुकार मचाने लगी। चिखपुकार की आवाज सुनकर घर के सभी लोगों ने दरवाजा खोला तो प्रियंका को लटकते देख आनन फानन में रस्सी काटकर निचे उतारा तब तक प्रियंका के प्राण पखेरु हो चुके थे। मौत की खबर लगते ही मां किरन देवी बेसुध होकर गिर पडी। आसपास के लोगों ने घटना क्रम की जानकारी चोपन पुलिस को दिया । बिटिया की स्थिति को देखकर पिता मनोज बार बार कहता रहता बिटिया ने क्यों फांसी लगाया हमें नही मालूम,सब मोबाइल होगा आप लोग जांच कर लें, क्योंकि बिटिया इस्टाग्राम को चलाती थी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची चोपन पुलिस जांच पडताल में जुट गई। इस सन्दर्भ में चोपन थाना प्रभारी गोपाल जी गुप्ता ने बताया कि नाबालिका प्रियंका के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कारवाई किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App