सोनभद्र

पेड़ से लटकता मिला युवक का शव,पुलिस जांच में जूटी

— महाविद्यालय में बीए अंतिम वर्ष का छात्र था

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) थाना क्षेत्र के अंतर्गत चेतवां जंगल में शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब सड़क किनारे एक चिलबिल के पेड़ से एक 20 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका हुआ मिला।मृतक की पहचान नेमना गांव निवासी प्रवेश कुमार पुत्र स्व.गुलाब चंद के रूप में हुई है जो जरहां स्थित एक महाविद्यालय में बीए अंतिम वर्ष का छात्र था घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नेमना निवासी प्रवेश कुमार शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे अपने घर से फॉर्म भरने की बात कहकर निकला था।जब वह देर शाम तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई।उन्होंने रातभर उसकी काफी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला।शनिवार सुबह ड्यूटी पर जा रहे एक राहगीर ने सड़क किनारे पेड़ से शव को लटका देख ग्रामीणों और परिजनों को सूचित किया।मौके पर पहुंचे परिजनों ने मृतक के कपड़ों और हुलिए से उसकी शिनाख्त प्रवेश के रूप में की।
मृतक के भाई सर्वेश कुमार ने बीजपुर थाने में लिखित तहरीर देकर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। परिजनों ने मामले पर गहरे सवाल उठाए हैं।इस संबंध में उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के भाई द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की बेहद गहनता से जांच कर रही है।
प्रवेश की अचानक मौत से नेमना गांव और जरहां महाविद्यालय के छात्रों में शोक की लहर है वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App