सोनभद्र

संदिग्ध परिस्थित में विवाहिता का पेड़ पर लटकता मिला शव।

विवाहिता के पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए न्याय की कि मांग।

बभनी ( अजीत पांडेय))बभनी थाना क्षेत्र अंतर्गत दिन शुक्रवार की रात को विवाहिता का शव घर से महज 50 मीटर की दूरी पर परास के पेड़ पर साड़ी के फंदे से लटका मिला घटना की सूचना पर बभनी पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्ट मार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।मृतिका के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बभनी थाना क्षेत्र अंतर्गत दिन शुक्रवार की रात को भंवर ग्राम पंचायत के मगरमाड़ टोला निवासी 25 वर्षीय अर्चना देवी पत्नी राम संजीवन का शव संदिग्ध परिस्थित में परास के पेड़ पर लटकता मिला।मृतिका का सात माह का बच्चा भी है बताया गया कि मृतिका ने जो साड़ी पहन रखी थी उसी साड़ी के फंदे से फांसी लगा ली ।मृतिका के पिता राम मिलन निवासी छत्तीसगढ़ ने बताया कि शुक्रवार की रात में फोन पर सूचना मिली कि उनकी लड़की फांसी लगाकर अपनी जान दे दी

।घटना सुनकर उनके होश उड़ गए और उनके पहुंचने से पहले ही शव को फंदे से उतार लिया गया था।उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है इस बाबत प्रभारी निरीक्षक बभनी दिन्नु प्रसाद यादव ने बताया कि मृतका के पिता की लिखित तहरीर मिली है मामले में विधिक करवाई की जा रही है और पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के सही कारणों का खुलासा होगा ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App