सोनभद्र

बीजपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही 20 लीटर अबैध कच्ची शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) स्थानीय बीजपुर पुलिस ने लगातार दो दिनों में दो अलग-अलग स्थानों से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने इनके पास से अवैध देशी कच्ची शराब बरामद की है।थानाध्यक्ष बीजपुर राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में शनिवार को उपनिरीक्षक कमलाकांत पांडे की टीम ने मुखबिर की सूचना पर सिरसोती बाईपास के पास घेराबंदी की।पुलिस ने मौके से रामचंद्र पुत्र ज्ञान चंद्र निवासी ग्राम सिरसोती को दबोच लिया।तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से एक सफेद प्लास्टिक की पिपिया में भरी लगभग 10 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब बरामद हुई।इससे ठीक एक दिन पहले शुक्रवार को भी बीजपुर पुलिस ने डोड़हर से बीजपुर जाने वाले मार्ग पर एक शराब तस्कर को पकड़ा था खुद थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह की टीम ने शाम घेराबंदी कर श्रीराम पुत्र ननई निवासी राय कॉलोनी बीजपुर को गिरफ्तार किया था।आरोपी के पास मौजूद प्लास्टिक के जरीकेन से 10 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब बरामद की गई थी। इस मामले में पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की।थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों ही मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया है।थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
अवैध शराब के कारोबारियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार मुस्तैद है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App