सोनभद्र

चोरी की घटना मे संलिप्त महिलाओ को पकड़कर ग्रामीणो ने पुलिस को सौंपा

डाला/सोनभद्र (जगदीश तिवारी) डाला चौकी क्षेत्र के कोठा टोला में चोरी कर रहीं दो महिलाओं को पकड़ कर ग्रामीणों ने पुलिस को सौंप दिया । तहरीर के आधार पर डाला पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर महिलाओं को जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार कोठा टोला के समीप मोटर चोरी करते वक्त रंगे हाथ ग्रामीणों ने दो महिलाओं को पकड़ कर डाला पुलिस के हवाले कर दिया तलाशी के दौरान महिलाओं के पास से तीन स्टार्टर और एक मिनी ट्रांसफार्मर बरामद हुआ।चोरी की घटना में संलिप्त महिलाओं को पकडे़ जाने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की पूछताछ के दौरान दोनों महिलाओं ने अपना नाम 40 वर्षीय मिनी कोल पत्नी राजन सिंह और 35 वर्षीय रबिया बीबी पत्नी इस्तेखार खां निवासी भलुआ टोला, थाना ओबरा बताया। इस संबंध में डाला चौकी प्रभारी घनश्याम तिवारी ने बताया कि राजेन्द्र पुत्र रामसरन निवासी बेलझ थाना चोपन की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत करके दोनों महिलाओं को समान के साथ गिरफ्तार करके न्यायालय भेज दिया गया है न्यायालय ने दोनो आरोपी महिलाओं को जेल भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App