बैंक फ्राड से जनता का करोड़ो रुपया हड़पने वाले आरोपी की पदमिनी होटल के पास की 1 करोड़ 40 लाख की संपत्ति प्रणय प्रसून ने किया कुर्क

पिपरी/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) बैंक फ्राड से जनता का करोड़ो रुपया हड़पने वाले आरोपी की पदमिनी होटल के पास की 1 करोड़ 40 लाख की संपत्ति प्रणय प्रसून ने किया कुर्क। आरोपी ने सिटी म्युचुअल बेनिफिशियल बैंक के नाम पर अनपरा, रेणुकूट, पिपरी, राबर्ट्सगंज सहित कई जगहो पे लोगों का पैसा हड़पा था।
अनपरा थाना पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 149/2025 धारा 318(4)/ 338/ 336(3)/340(2)/316(2) बीएनएस के आरोपी भागीरथी मौर्या पुत्र रमापति मौर्या निवासी मुँहकुचवां राजपुर थाना कोतवाली देहात मिर्जापुर हाल पता पदमिनी होटल के पास मुर्धवा रेणुकूट की अपराध से अर्जित सम्पत्ति आराजी न 557 ग रकबा 0.0195 हे स्थित मुर्धवां परगना व तहसील दुद्धी मुल्यांकित कीमत लगभग 1755000 रुपया तथा उक्त आराजी पर स्थित मकान मुल्यांकित किमत लगभग 10960276.71 रुपया ,आराजी नं0-97क रकबा 0.273 हे0 स्थित मौजा कटौधी परगना व तहसील दुद्धी सोनभद्र मुल्यांकित कीमत लगभग 410000 रुपया एवं वाहन संख्या UP64AV5255 (KIA SONETE) मुल्यांकित कीमत लगभग 110000 रुपया को मा0न्यायालय अपर सिविल जज(सी0डि0/ए0सी0जे0एम0 सोनभद्र ) द्वारा मुकदमा नम्बर 767/26 राज्य बनाम भागिरथी मौर्या के प्रकरण में अन्तर्गत धारा 107 बीएनएसएस आदेश द्वारा कुर्क किया गया है ।
माननीय न्यायालय के उक्त आदेश के अनुपालन मे एसडीएम दुद्धी रवि पासवान, पिपरी क्षेत्राधिकारी हर्ष पाण्डेय के नेतृत्व में अभियुक्त भागिरथी मौर्या उपरोक्त की अचल सम्पत्ति आराजी नं0-557ग रकबा 0.0195 हे0 स्थित मुर्धवां परगना व तहसील दुद्धी मुल्यांकित किमत लगभग 1755000 रुपया तथा उक्त आराजी पर स्थित मकान मुल्यांकित किमत लगभग 10960276.71 रुपया ,आराजी नं0-97क रकबा 0.273 हे0 स्थित मौजा कटौधी परगना व तहसील दुद्धी सोनभद्र मुल्यांकित कीमत लगभग 410000 रुपया ,इस प्रकार कुल कीमत लगभग 14125276 रुपया को नियमानुसार कुर्क किया गया है।




