सोनभद्र

पहली बारिश मे मीना बजार गुरमा जिला कारागार मार्ग के मीना बजार घाघर नदी मे बना वैकल्पिक रपटा बहा राहगीरो को हो रहा परेशानी

मारकुंडी/सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) चोपन थाना क्षेत्र के मीना बाजार स्थित घाघर नदी पर पुलिया निर्माण के दौरान लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाया गया वैकल्पिक मार्ग पहली ही बारिश में बह गया। नदी के तेज बहाव के कारण यह अस्थाई रपटा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे गुरमा जिला कारागार का सीधा संपर्क टूट गया है। इससे क्षेत्र के हजारों लोगों का आवागमन प्रभावित हुआ है।वैकल्पिक मार्ग के बह जाने के बाद अब लोगों को लंबा और घुमावदार रास्ता तय करना पड़ रहा है। उन्हें मारकुंडी, मीना बाजार, तेलाई, चकरिया, घाघर नदी पुलिया, पेड़रहवा और कुशहिया होते हुए गुरमा जिला कारागार तक पहुंचना पड़ रहा है। इस मार्ग से लगभग 7 से 8 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी हो रही है।
इस समस्या का सबसे अधिक असर विद्यालय के हजारो छात्र छात्राए के साथ दैनिक मजदूरों, व्यापारियों, मरीजों और ग्रामीण महिलाओं पर पड़ रहा है। विद्यालय जाने वाले छात्र छात्राए को रोजाना लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है, जबकि आवश्यक कार्यों से आने-जाने वाले लोगों को भी घोर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पुल निर्माण शुरू होने के समय से ही उन्होंने संबंधित विभाग को कई बार लिखित और मौखिक रूप से मजबूत और सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था करने की मांग की थी। इसके लिए जिला मुख्यालय पर ग्राम प्रधान उधम सिंह यादव द्वारा प्रदर्शन और ज्ञापन भी दिए गए थे, लेकिन विभाग ने समय रहते कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया।क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन से तत्काल अस्थायी वैकल्पिक मार्ग की सुरक्षित व्यवस्था करने और पुल निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वे जनहित में आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार झाड़-फूंक के भरोसे नहीं कराया इलाज, सर्पदंश से युवक की मौत लूट मामले मे फरार चल रहे 3 आरोपी को अतुल सिंह ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखो के पीछे आंगनबाड़ी कर्मियों ने प्रोत्साहन राशि का भुगतान नियमित करने की उठाई मांग हाथीनाला-रेणुकूट मार्ग पर भीषण जाम, घंटों थमे रहे सैकड़ों वाहन बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 5-डे वर्किंग की मांग को लेकर आंदोलन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर कई एसएचओ हुये इधर से उधर वीर अब्दुल हमीद के शहादत दिवस पर अयूब नायला के बोल वीर अब्दुल हमीद अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति के प्र...
Download App