सोनभद्र

जमीनी विवाद में बुजुर्ग पर कुल्हाड़ी से हमला, हालत गंभीर


बभनी/सोनभद्र(अजित पांडेय)

स्थानीय थाना क्षेत्र के रंदह गांव में रविवार रात जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। खेत की मेढ़ और जमीन को लेकर हुए विवाद में 70 वर्षीय बुजुर्ग पर कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।घायल की पहचान लक्ष्मन (70), पुत्र रुपचंद, निवासी रंदह के रूप में हुई है। आरोप है कि रामजनम, रामशकल (पुत्र हरि), हरि (पुत्र रुपचंद), फूलमतिया (पत्नी हरि), शांति (पत्नी रामशकल) और संगीता (पत्नी रामजनम) ने मिलकर उन पर हमला किया। हमले में लक्ष्मन के शरीर पर लाठी-डंडों के कई निशान आए, जबकि सिर पर कुल्हाड़ी लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े।घटना की सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार पाठक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घायल की तहरीर और चिकित्सकीय रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
प्रेम भाई ने आदिवासी समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वावलंबन की रखी मजबूत नींव सोनभद्र खनन व्यवसायी इश्तियाक अहमद गिरफ्तार कोर्ट मे पेशी रिमांड पर हो सकता है फैसला रामलीला ग्राउंड पर गूंजा बाबा श्याम का जयकारा भजनो पर झूमे श्याम प्रेमी आमडीह मे सरकारी चबूतरे पर सांस्कृतिक मंच निर्माण का विरोध ग्रामीणो ने रोका काम बीडीओ ने दिये जाच के ... पिपरी वासियो को बेदखली से बचने की पहल अजगर को वन विभाग की टीम रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा विहिप का 62वां स्थापना दिवस मनाया, हिंदू समाज को जागरूक रहने का आह्वान। एसओजी सर्विलांस प्रभारी रहे नागेश सिंह बने ओबरा एसएचओ ब्लाक स्तरीय मेधावी छात्र चयन परीक्षा संपन्न विजेता छात्र छात्राओ का हुआ सम्मान बभनी के असनहर गाव मे महिलाओ और किसानो को मिली स्प्रे और सिलाई मशीन
Download App