सोनभद्र

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय म्योरपुर का राज्यमंत्री ने किया निरीक्षण

छात्राओं से शिक्षा और स्वास्थ्य की जानकारी लेकर उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

म्योरपुर /सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय म्योरपुर का मंगलवार को माननीय दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री एवं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष श्री जीत सिंह खरवार ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए छात्राओं से सीधे संवाद किया और उनकी पढ़ाई-लिखाई, स्वास्थ्य तथा विद्यालय में मिलने वाली अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
राज्यमंत्री ने छात्राओं से उनकी शिक्षा की स्थिति के बारे में बातचीत करते हुए पढ़ाई में आने वाली समस्याओं और विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने, अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और

शिक्षा के माध्यम से जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज और देश के विकास की सबसे मजबूत नींव है। छात्राएं मेहनत और लगन के साथ शिक्षा ग्रहण कर अपने परिवार, समाज और क्षेत्र का नाम रोशन करें।
उन्होंने छात्राओं के स्वास्थ्य को लेकर भी जानकारी ली और विद्यालय में साफ-सफाई एवं स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं पर ध्यान देने की बात कही। निरीक्षण के दौरान राज्यमंत्री ने छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर समाजसेवी सुजीत सिंह, भाजपा मंडल महामंत्री आशीष अग्रहरि,पूर्व जिला मंत्री भाजयुमो मोनू जायसवाल , रोजगार सेवक भूपेंद्र गुप्ता, समाज कल्याण विभाग से रामबली यादव सहित विद्यालय की अध्यापिकाएं एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार झाड़-फूंक के भरोसे नहीं कराया इलाज, सर्पदंश से युवक की मौत लूट मामले मे फरार चल रहे 3 आरोपी को अतुल सिंह ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखो के पीछे आंगनबाड़ी कर्मियों ने प्रोत्साहन राशि का भुगतान नियमित करने की उठाई मांग हाथीनाला-रेणुकूट मार्ग पर भीषण जाम, घंटों थमे रहे सैकड़ों वाहन बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 5-डे वर्किंग की मांग को लेकर आंदोलन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर कई एसएचओ हुये इधर से उधर वीर अब्दुल हमीद के शहादत दिवस पर अयूब नायला के बोल वीर अब्दुल हमीद अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति के प्र...
Download App