सोनभद्र

*भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व एमएलसी जयप्रकाश चतुर्वेदी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर*

कोन /सोनभद्र(आनन्द जायसवाल)
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व एमएलसी जयप्रकाश चतुर्वेदी का शनिवार की रात लगभग 11 बजे लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज (केजीएमयू) में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह 78 वर्ष के थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जयप्रकाश चतुर्वेदी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका दिल्ली और लखनऊ में नियमित उपचार चल रहा था। बीते लगभग एक माह से वह केजीएमयू, लखनऊ में भर्ती थे, जहां उपचार के दौरान शनिवार देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली।
उनके निधन पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं सामाजिक संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की गई।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार झाड़-फूंक के भरोसे नहीं कराया इलाज, सर्पदंश से युवक की मौत लूट मामले मे फरार चल रहे 3 आरोपी को अतुल सिंह ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखो के पीछे आंगनबाड़ी कर्मियों ने प्रोत्साहन राशि का भुगतान नियमित करने की उठाई मांग
Download App