सोनभद्र

उल्टी और चक्कर आने के बाद 16 वर्षीय किशोर की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम

म्योरपुर /सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर विकासखंड के बकरीहवा गांव निवासी 16 वर्षीय किशोर राजेश पुत्र जितेंद्र धरकार की शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) म्योरपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
परिजनों के अनुसार, शुक्रवार की रात करीब दो बजे राजेश को अचानक उल्टी हुई। इसके बाद उसे चक्कर आने लगा और वह बेहोशी की हालत में पहुंच गया। हालत बिगड़ने पर परिजन एंबुलेंस की मदद से उसे सुबह करीब पांच बजे सीएचसी म्योरपुर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने तत्काल उसका उपचार शुरू किया। प्राथमिक उपचार के बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

परिजनों का आरोप है कि जिला अस्पताल ले जाने में हुई देरी के दौरान किशोर की मौत हो गई। मृतक की चाची ने बताया कि सीएचसी पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसका उपचार किया और हालत में सुधार नहीं होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया था।
इलाज कर रहे चिकित्सक संजीव बिंद ने बताया कि किशोर को गंभीर और सुस्त अवस्था में सीएचसी लाया गया था। तत्काल प्राथमिक उपचार किया गया, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि किशोर की मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद ही चल सकेगा।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार झाड़-फूंक के भरोसे नहीं कराया इलाज, सर्पदंश से युवक की मौत लूट मामले मे फरार चल रहे 3 आरोपी को अतुल सिंह ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखो के पीछे आंगनबाड़ी कर्मियों ने प्रोत्साहन राशि का भुगतान नियमित करने की उठाई मांग हाथीनाला-रेणुकूट मार्ग पर भीषण जाम, घंटों थमे रहे सैकड़ों वाहन बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 5-डे वर्किंग की मांग को लेकर आंदोलन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर कई एसएचओ हुये इधर से उधर
Download App