सोनभद्र

आदिवासी क्षेत्र के सैकड़ों बच्चों में भोजन पैकेट व बिस्कुट बांटकर युवा समाजसेवी ने मनाया जन्मदिन

डाला/सोनभद्र (जगदीश तिवारी/राकेश अग्रहरी) ट्रिपल एस परिवार के सदस्य शिवम मिश्रा ने शुक्रवार को किसी महंगे होटल या पार्टी में खर्च करने के बजाय आदिवासी बस्ती का रुख किया। वहां पहुंचकर उन्होंने बच्चों के साथ मिलकर केक काटा सैकड़ों बच्चों में लंच पैकेट व बिस्कुट बांटा जिससे बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
युवा समाजसेवी श्री मिश्रा ने बताया कि सर्वप्रथम हाथीनाला स्थित पंचमुखी हनुमान जी महाराज का दर्शन पूजन किया। इसके बाद मुख्यमार्ग से लगभग पंद्रह किमी दूर अबाडी़ गांव पहुंचा जंहा 150 बच्चों के साथ केक काटकर बच्चों में बिस्कुट एवं लंच पैकेट वितरित किया उन्होंने कहा कि आदिवासी बच्चों के बीच केक काटकर बहुत अच्छा लगा यह महज एक संयोग नहीं है बल्कि मन में धारणा बन चुकी है कि खुशियों को हम उनके बीच साझा करें जहां दूसरों की भी खुशियां दोगुनी हो जाएं। विगत कई वर्षों से ट्रिपल एस परिवार के सदस्य अपना जन्मदिन जरुरतमंदों की सेवा भाव के साथा मना रहा है आगे भी यह सेवा जारी रहेगी।इस दौरान शुभम अग्रहरी ,राज अग्रहरी, संजय, रोहित पांडेय, अर्पित कपूर मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार झाड़-फूंक के भरोसे नहीं कराया इलाज, सर्पदंश से युवक की मौत लूट मामले मे फरार चल रहे 3 आरोपी को अतुल सिंह ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखो के पीछे आंगनबाड़ी कर्मियों ने प्रोत्साहन राशि का भुगतान नियमित करने की उठाई मांग हाथीनाला-रेणुकूट मार्ग पर भीषण जाम, घंटों थमे रहे सैकड़ों वाहन बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 5-डे वर्किंग की मांग को लेकर आंदोलन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर कई एसएचओ हुये इधर से उधर
Download App