सोनभद्र

सोन नदी खतरे के निशान से 4.37 मीटर नीचे, ओबरा में सबसे अधिक 23 मिमी बारिश

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच सोन नदी का जलस्तर शुक्रवार को 166.63 मीटर दर्ज किया गया, जो 171 मीटर के खतरे के निशान से 4.37 मीटर नीचे है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की दैनिक रिपोर्ट के अनुसार जिले में औसतन 6.75 मिमी वर्षा हुई है। चारों प्रमुख बांधों का जलस्तर फिलहाल सुरक्षित सीमा में है। प्रशासन ने लोगों से नदी एवं जलाशयों के किनारे अनावश्यक रूप से नहीं जाने और पूरी सतर्कता बरतने की अपील की है। रिपोर्ट के अनुसार नगवां बांध का वर्तमान जलस्तर 349.32 मीटर (अधिकतम 354.60 मीटर), धनरौल बांध का 312.71 मीटर (अधिकतम 317.90 मीटर), ओबरा बांध का 192.60 मीटर (अधिकतम 193.24 मीटर) तथा रिहंद बांध का 257.28 मीटर (अधिकतम 265.18 मीटर) दर्ज किया गया। वर्षा के आंकड़ों के अनुसार ओबरा तहसील में सर्वाधिक 23 मिमी बारिश हुई। दुद्धी में 4 मिमी, जबकि राबर्ट्सगंज और घोरावल में वर्षा दर्ज नहीं की गई। जिले में कुल 27 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई, जिससे औसत वर्षा 6.75 मिमी रही। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान नदी, नालों और जलाशयों के समीप जाने से बचें तथा किसी भी आपात स्थिति में आपदा कंट्रोल रूम (05444-297645) अथवा टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क करें।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार झाड़-फूंक के भरोसे नहीं कराया इलाज, सर्पदंश से युवक की मौत लूट मामले मे फरार चल रहे 3 आरोपी को अतुल सिंह ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखो के पीछे आंगनबाड़ी कर्मियों ने प्रोत्साहन राशि का भुगतान नियमित करने की उठाई मांग हाथीनाला-रेणुकूट मार्ग पर भीषण जाम, घंटों थमे रहे सैकड़ों वाहन बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 5-डे वर्किंग की मांग को लेकर आंदोलन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर कई एसएचओ हुये इधर से उधर
Download App