सोनभद्र

खैराही-किरवानी संपर्क मार्ग के निर्माण की मांग, विधायक व राज्यमंत्री को सौंपा पत्र

15 वर्ष पूर्व बनी ईंट की सड़क में जगह-जगह हुए गड्ढे, ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी

म्योरपुर /सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत खैराही-किरवानी संपर्क मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत कुमार दुबे ने गुरुवार को ओबरा विधायक एवं समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव गोंड को पत्र सौंपकर सड़क का निर्माण कराए जाने की मांग की।
पत्र के माध्यम से उन्होंने बताया कि खैराही में कुसुमलता के घर से पूर्व प्रधान किरवानी के घर होते हुए शुभलाल के घर तक संपर्क मार्ग करीब 15 वर्ष पूर्व ईंटों से बनाया गया था। वर्तमान में सड़क जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो गई है। बड़े-बड़े गड्ढों के कारण ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है। मार्ग पर कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं।
उन्होंने बताया कि इसी संपर्क मार्ग पर जूनियर हाईस्कूल और पंचायत भवन भी स्थित है, जिससे प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। ग्रामीणों ने सड़क का जल्द निर्माण कराए जाने की मांग की है।
इस पर ओबरा विधायक एवं समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव गोंड ने जल्द ही खैराही-किरवानी संपर्क मार्ग का निर्माण कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान पूर्व प्रधान किरवानी शिवप्रसाद और सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत कुमार दुबे मौजूद रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार झाड़-फूंक के भरोसे नहीं कराया इलाज, सर्पदंश से युवक की मौत लूट मामले मे फरार चल रहे 3 आरोपी को अतुल सिंह ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखो के पीछे आंगनबाड़ी कर्मियों ने प्रोत्साहन राशि का भुगतान नियमित करने की उठाई मांग हाथीनाला-रेणुकूट मार्ग पर भीषण जाम, घंटों थमे रहे सैकड़ों वाहन बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 5-डे वर्किंग की मांग को लेकर आंदोलन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर कई एसएचओ हुये इधर से उधर
Download App