सोनभद्र

चंद्रशेखर आज़ाद जयंती पर नव निर्माण सेवा ट्रस्ट ने चलाया जनसंपर्क व हस्ताक्षर अभियान

ओबरा (राकेश अग्रहरि)। अमर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती के अवसर पर नव निर्माण सेवा ट्रस्ट द्वारा वीआईपी रोड एवं ओबरा बाजार क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया और जनहित से जुड़ी विभिन्न मांगों के समर्थन में हस्ताक्षर कराए।
संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि नव निर्माण सेवा ट्रस्ट क्रांतिकारी विचारधारा पर आधारित एक सामाजिक संगठन है, जो लंबे समय से क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को लेकर जनआंदोलन चला रहा है। अभियान के दौरान नागरिकों ने भी संगठन की मांगों का समर्थन करते हुए हस्ताक्षर किए।
संगठन की प्रमुख मांगो में
ओबरा तापीय चिकित्सालय में लगभग 20 वर्ष पूर्व की तरह सभी स्वास्थ्य सेवाएं पुनः बहाल की जाएं।माताओं एवं बहनों के लिए प्रसव (डिलीवरी) सुविधा तत्काल शुरू की जाए।गरीब एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों के हित में ओबरा इंटर कॉलेज को पुनः संचालित/बहाल किया जाए।जिला अस्पताल सोनभद्र में जिला खनिज निधि (DMF) से एमआरआई मशीन शीघ्र स्थापित की जाए।सोनभद्र में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था विकसित कर विशेषज्ञ चिकित्सकों की स्थायी उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।जनहित से जुड़े अन्य आवश्यक मुद्दों पर भी सरकार एवं प्रशासन द्वारा शीघ्र प्रभावी कार्रवाई की जाए।कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह हस्ताक्षर अभियान जनभावनाओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का माध्यम है। यदि मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो संगठन लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन को और व्यापक रूप देगा।इस अवसर पर बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
चंद्रशेखर आज़ाद जयंती पर नव निर्माण सेवा ट्रस्ट ने चलाया जनसंपर्क व हस्ताक्षर अभियान अधिवक्ता संघर्ष समिति तहसील ओबरा की बैठक संपन्न राज्य मंत्री ने बिजुल नदी पर सेतु निर्माण हेतु किया भूमिपूजन अलग अलग सड़क दुर्घटना मे तीन युवक घायल अडानी एसीसी सीमेंट के विरुद्ध रोजगार की मांग को लेकर दूसरे दिन भी क्रमिक अनशन जारी अनपरा नगर पंचायत के ठेकेदार ने किया आत्महत्या पुलिस जाच मे जुटी संसद मार्च पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में रोजगार अधिकार अभियान ने भेजा ज्ञापन खाद की किल्लत को लेकर किसानों ने किया सांकेतिक प्रदर्शन पानी बचाइए, भविष्य बचाइए : डीडीएम आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो युवकों की मौत
Download App