सोनभद्र

बिना नंबर प्लेट विकृत व मानक विहीन नंबर प्लेट वाले वाहनों पर एआरटीओ प्रवर्तन की सख्त कारवाई 61 लाख का प्रशमन शुल्क वसूला गया

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) सड़क सुरक्षा और वाहन नियमों के पालन को लेकर परिवहन विभाग का आपरेशन अज्ञात जनपद में प्रभावी ढंग से जारी है। एआरटीओ (प्रवर्तन) सुधा सिंह के नेतृत्व में चलाए गए दो दिवसीय विशेष अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट, विकृत नंबर प्लेट तथा मानक के अनुरूप नंबर प्लेट न लगाने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान 38 वाहनों का चालान किया गया, जबकि दो वाहनों को बंद (सीज) कर दिया गया। इस कारवाई से वाहन मालिकों में हड़कंप मचा रहा।
एआरटीओ (प्रवर्तन) सुधा सिंह के नेतृत्व में जनपद के विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं चौराहों पर सघन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान ऐसे वाहनों को चिन्हित किया गया जिन पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी, नंबर प्लेट को जानबूझकर विकृत किया गया था अथवा मानक के अनुरूप हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगी थी। दो दिवसीय अभियान में कुल 38 वाहनों का चालान किया गया तथा दो वाहनों को सीज किया गया। विभाग ने कार्रवाई के दौरान 61 लाख रुपये का प्रशमन शुल्क भी वसूला। एआरटीओ ने कहा कि आपरेशन अज्ञात का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना और वाहनों की सही पहचान बनाए रखना है। बिना नंबर प्लेट या मानक विहीन नंबर प्लेट वाले वाहन कानून व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण की दृष्टि से गंभीर चुनौती बनते हैं। ऐसे वाहनों के खिलाफ आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा। वाहन स्वामी निर्धारित मानकों के अनुरूप नंबर प्लेट लगाकर ही सड़क पर वाहन चलाएं, अन्यथा नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार झाड़-फूंक के भरोसे नहीं कराया इलाज, सर्पदंश से युवक की मौत लूट मामले मे फरार चल रहे 3 आरोपी को अतुल सिंह ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखो के पीछे आंगनबाड़ी कर्मियों ने प्रोत्साहन राशि का भुगतान नियमित करने की उठाई मांग हाथीनाला-रेणुकूट मार्ग पर भीषण जाम, घंटों थमे रहे सैकड़ों वाहन बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 5-डे वर्किंग की मांग को लेकर आंदोलन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर कई एसएचओ हुये इधर से उधर
Download App