सोनभद्र

एसीसी प्रोजेक्ट हेड के आश्वासन पर ग्रामीणों ने क्रमिक अनशन किया समाप्त

डाला/सोनभद्र (जगदीश तिवारी/राकेश अग्रहरी)सलईबनवां स्थित सीमेंट कंपनी में आसपास के लोगों को रोज़गार मुहैया समेत विभिन्न मांगो के लेकर चले रहे क्रमिक अनशन को गुरुवार को देर रात्रि एसीसी प्रोजेक्ट हेड नीरज त्रिपाठी व तहसील दार नागेन्द्र राम के आश्वासन पर समाप्त किया गया। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे पंकज यादव ने बताया कि विभिन्न दस सूत्रीय मांगों को लेकर दो दिन से धरना किया जा रहा था, गुरुवार की रात्रि नौ बजे ओबरा तहसील दार, एसीसी प्रोजेक्ट हेड नीरज त्रिपाठी को दस सूत्रीय मांगो को पत्र सौपां गया। पत्रक लेकर बताया कि दस सूत्रीय मांगो को ध्यान रखते हुए बहुत जल्द से जल्द सभी समस्या का निस्तारण किया जाएगा। इस दौरान चोपन थाना प्रभारी गोपाल जी गुप्ता, सेफ्टी ईं चार्ज राजेश राठौर, चौकी प्रभारी घनश्याम तिवारी, धरना प्रदर्शन कर रहे मुलायम सिंह,ओमप्रकाश,सोनू ,अजय गोंड , रितेश, दीपक राम,केवल,चंद्रशेखर शाहनी समेत अन्य लोग शामिल रहें।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार झाड़-फूंक के भरोसे नहीं कराया इलाज, सर्पदंश से युवक की मौत लूट मामले मे फरार चल रहे 3 आरोपी को अतुल सिंह ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखो के पीछे आंगनबाड़ी कर्मियों ने प्रोत्साहन राशि का भुगतान नियमित करने की उठाई मांग हाथीनाला-रेणुकूट मार्ग पर भीषण जाम, घंटों थमे रहे सैकड़ों वाहन बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 5-डे वर्किंग की मांग को लेकर आंदोलन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर कई एसएचओ हुये इधर से उधर
Download App