सोनभद्र

जमतीहववा नाले के पास राखड़ लदा ट्रेलर पलटा, कई घंटे बाधित रहा मुर्धवा-बीजपुर मार्ग

सड़क पर लगी वाहनों की लंबी कतार, यात्रियों को हुई भारी परेशानी

म्योरपुर /सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर थाना क्षेत्र के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर रनटोला स्थित जमतीहववा नाले के पास शुक्रवार सुबह राखड़ लदा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मार्ग पर कई घंटे तक आवागमन बाधित रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे यात्रियों और राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
ट्रेलर के पलटने से ट्रक, बस समेत अन्य भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। यातायात बाधित होने के कारण कई बड़े वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से होकर गुजरना पड़ा। इससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में अतिरिक्त समय लगा। वहीं, स्थानीय ग्रामीणों और प्रतिदिन इस मार्ग से आवागमन करने वाले लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
घटना के बाद सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत दुबे ने कहा कि जमतीहववा नाले की चौड़ाई बढ़ाने के साथ ही सड़क को ऊंचा और चौड़ा किया जाए तो इस स्थान पर होने वाली दुर्घटनाओं की संभावना को काफी हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बरसात के दिनों में नाले के पास सड़क की स्थिति और अधिक जोखिमपूर्ण हो जाती है, जिससे यहां दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
ग्रामीणों अरविंद, कमलेश, प्रेमप्रकाश, राजकुमार, हीरालाल, पी.के. शर्मा और शाह मोहम्मद समेत अन्य लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क की चौड़ाई और ऊंचाई बढ़ाकर इस समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
म्योरपुर थाने के उपनिरीक्षक अनंत कुमार राय ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। क्रेन की मदद से पलटे ट्रेलर को सड़क किनारे हटवाया गया, जिसके बाद मार्ग पर वाहनों का आवागमन सामान्य रूप से शुरू करा दिया गया।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार झाड़-फूंक के भरोसे नहीं कराया इलाज, सर्पदंश से युवक की मौत लूट मामले मे फरार चल रहे 3 आरोपी को अतुल सिंह ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखो के पीछे आंगनबाड़ी कर्मियों ने प्रोत्साहन राशि का भुगतान नियमित करने की उठाई मांग हाथीनाला-रेणुकूट मार्ग पर भीषण जाम, घंटों थमे रहे सैकड़ों वाहन
Download App