जंतर मंतर पर नीट पेपर लीक मामले पर धरनारत छात्रों एवं सोनम वांगचुक के समर्थन मे रवि गौड़ बड़कू का हल्ला बोल अनपरा पुलिस को ज्ञापन सौपा

अनपरा/सोनभद्र जंतर मंतर पर नीट पेपर लीक मामले पर धरनारत छात्रों एवं सोनम वांगचुक के समर्थन मे रवि गौड़ बड़कू का हल्ला बोल अनपरा पुलिस को ज्ञापन सौपा।
निलियम होटल अनपरा बाजार से सिनेमा हाल तक छात्र समर्थन यात्रा निकाला गया। जंतर मंतर पर आंदोलनरत छात्रों, नीट पेपर लीक, सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य व जौहर विश्वविद्यालय के संदर्भ में त्वरित न्याय एवं मांगों के संबंध मे सपा नेता रवि गौड़ बड़कू ने अनपरा पुलिस को राष्ट्रपति मोहदया के नाम ज्ञापन सौप कहा हमारी बिन्दुवार मांगे निम्नलिखित है
1) जंतर मंतर पर अपनी जायज मांगों को लेकर आंदोलनरत छात्रों व युवाओं से केंद्र सरकार तत्काल उच्च स्तर पर वार्ता करे। उनकी समस्याओं को संवेदन शीलता से सुनकर बिना किसी विलंब के व्यावहारिक व ठोस समाधान सुनिश्चित किया जाए।
2) वर्तमान मे उक्त के आलोक मे हुये प्रदर्शनों व आंदोलनों के दौरान हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं में मृत छात्रो व्यक्तियो के आश्रितों को उचित एवं सम्मानजनक आर्थिक मुआवजा दिया जाये। साथ ही आंदोलन या अन्य संघर्षों में घायल हुए सभी छात्रो और नागरिको के समुचित व बेहतर इलाज का पूरा खर्च सरकार द्वारा वहन किया जाये।
3) शिक्षा सुधारक एवं पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर उत्पन्न गंभीर स्थिति पर प्रशासन तुरंत संज्ञान ले। उनके स्वास्थ्य की बेहतर चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा उनके द्वारा उठाए गए जनहित व पर्यावरण-l शिक्षा संबंधी सुधार के प्रस्तावों पर सकारात्मक विचार किया जाए
4)उत्तर प्रदेश मे स्थित जौहर विश्वविद्यालय के खिलाफ की गई दंडात्मक उत्पीड़नात्मक कार्रवाइयों को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए। विश्वविद्यालय में बिना किसी बाधा के सुरक्षित, सुचारू और विधिवत शैक्षणिक व्यवस्था को बहाल किया जाए ताकि छात्रों का भविष्य प्रभावित न हो।
5) देशभर की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं (विशेषकर NEET व अन्य) को पूर्ण निष्पक्षता, पारदर्शिता और त्रुटिहीन तरीके से आयोजित किया जाये। परीक्षाओं का समय पर परिणाम घोषित हो, नियत समय पर
दाखिले हों और चयनित युवाओं की रोजगार पर त्वरित जाइनिंग प्रक्रिया पूरी की जाए।
6) नीट और अन्य परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों की उच्चस्तरीय व निष्पक्ष जांच कराई जाये। इसमे संलिप्त बड़े से बड़े दोषियों और माफियाओं को बेनकाब कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई व
गिरफ्तारी की जाए ताकि भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न हो।
प्रदर्शनकारियों रैली के समर्थन में ओबरा के पूर्व विधायक सुनील सिंह यादव,सपा नेता रवि गौड़ बड़कू,प्रकाश यादव,प्रशांत सिंह, भोला निषाद,कहा कि देशभर के छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है और दोषियों के खिलाफ कठोर कारवाई होना चाहिये। इस अवसर पर गैवीनाथ यादव, अंजनी यादव, राहुल शर्मा, जुल्फिकार अली,गुलाब यादव, नागेन्द्र यादव, राकेश यादव, गोपाल यादव, सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।




