सोनभद्र

*इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष*

ओबरा (राकेश अग्रहरि) इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ हुई। इसके पश्चात क्लब की नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया संपन्न हुई।
नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष प्रियंका सिंह, सचिव जूली सिंह, कोषाध्यक्ष संगीता सिंह, संपादक शर्मिला एवं आईएसओ मीनू गोयल को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। निवर्तमान अध्यक्ष जस्कृति तनेजा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद की गोपनीयता एवं जिम्मेदारियों की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में कोऑर्डिनेटर नीतू सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही, जबकि संपूर्ण कार्यक्रम का कुशल संचालन मीना लूथरा ने किया।

इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष जस्कृति तनेजा ने अपने कार्यकाल के दौरान क्लब द्वारा किए गए विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी प्रोजेक्ट्स की विस्तृत समीक्षा प्रस्तुत की। उन्होंने पूरे वर्ष क्लब की गतिविधियों में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी संस्था की सफलता सामूहिक प्रयास और समर्पण से ही संभव होती है।
कार्यक्रम के दौरान गर्मी एवं बरसात से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से जरूरतमंदों को छातों का वितरण किया गया। इसके साथ ही दुर्बल एवं जरूरतमंद परिवारों से आने वाली तीन बेटियों की पूरे वर्ष की स्कूल फीस की जिम्मेदारी भी क्लब द्वारा उठाई गई। इस पहल के माध्यम से क्लब ने शिक्षा एवं महिला सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी दर्शाया। कार्यक्रम में पत्रकारों का सम्मान कर उनके सामाजिक योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
कोऑर्डिनेटर नीतू सिंह ने कहा—
“इनरव्हील क्लब समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर सराहनीय कार्य कर रहा है। नई कार्यकारिणी से उम्मीद है कि क्लब सेवा, सहयोग और महिला सशक्तिकरण की भावना को आगे बढ़ाते हुए समाज के जरूरतमंद वर्गों के लिए और भी प्रभावी कार्य करेगा।”
नवनियुक्त अध्यक्ष प्रियंका सिंह ने कहा—
“क्लब ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करूंगी। हमारी प्राथमिकता समाज के जरूरतमंद लोगों तक सेवा पहुंचाना, शिक्षा को प्रोत्साहित करना और महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य करना रहेगा। सभी सदस्यों के सहयोग से हम क्लब की सेवा गतिविधियों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास करेंगे।”
निवर्तमान अध्यक्ष जस्कृति तनेजा ने कहा—
“अपने कार्यकाल के दौरान इनरव्हील क्लब ओबरा के माध्यम से समाज सेवा के विभिन्न प्रोजेक्ट्स को पूरा करने में मुझे सभी सदस्यों और सहयोगियों का भरपूर सहयोग मिला। मैं सभी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करती हूं। नई कार्यकारिणी को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं हैं और मुझे विश्वास है कि क्लब भविष्य में भी सेवा और समर्पण की अपनी परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाएगा।”
कार्यक्रम के समापन से पूर्व सुजाता पांडे ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, क्लब की पदाधिकारियों, सदस्यों, पत्रकारों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी के सहयोग और सहभागिता के लिए धन्यवाद देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।

इसके पश्चात कार्यक्रम का समापन आपसी सौहार्द, सेवा भावना और नई कार्यकारिणी को शुभकामनाओं के साथ हुआ। उपस्थित सदस्यों ने नई टीम को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि इनरव्हील क्लब ओबरा आने वाले समय में समाज सेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा।
कार्यक्रम का समापन के दौरान अनीता यादव , फरीदा खान, मीनू बंसल, रेनू ,बेबी, ममता बंसल इत्यादि लोग मौजूद रहे एवं सौहार्द, सेवा भावना और नई कार्यकारिणी को शुभकामनाओं के साथ हुआ। उपस्थित सदस्यों ने नई टीम को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि इनरव्हील क्लब ओबरा आने वाले समय में समाज सेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
बभनी मे सराफा व्यवसायी से हुई लूट का हुआ खुलासा सिंगरौली निवासी लुटेरा मुठभेड़ मे घायल एक गिरफ्तार *इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष* जंतर मंतर पर नीट पेपर लीक मामले पर धरनारत छात्रों एवं सोनम वांगचुक के समर्थन मे रवि गौड़ बड़कू का हल्ल... जमतीहववा नाले के पास राखड़ लदा ट्रेलर पलटा, कई घंटे बाधित रहा मुर्धवा-बीजपुर मार्ग एसीसी प्रोजेक्ट हेड के आश्वासन पर ग्रामीणों ने क्रमिक अनशन किया समाप्त बिना नंबर प्लेट विकृत व मानक विहीन नंबर प्लेट वाले वाहनों पर एआरटीओ प्रवर्तन की सख्त कारवाई 61 लाख क... उल्टी और चक्कर आने के बाद 16 वर्षीय किशोर की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम आदिवासी क्षेत्र के सैकड़ों बच्चों में भोजन पैकेट व बिस्कुट बांटकर युवा समाजसेवी ने मनाया जन्मदिन सोन नदी खतरे के निशान से 4.37 मीटर नीचे, ओबरा में सबसे अधिक 23 मिमी बारिश खैराही-किरवानी संपर्क मार्ग के निर्माण की मांग, विधायक व राज्यमंत्री को सौंपा पत्र
Download App