बभनी मे सराफा व्यवसायी से हुई लूट का हुआ खुलासा सिंगरौली निवासी लुटेरा मुठभेड़ मे घायल एक गिरफ्तार

सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) बभनी मे सराफा व्यवसायी से हुई लूट का हुआ खुलासा सिंगरौली निवासी लुटेरा मुठभेड़ मे घायल एक गिरफ्तार। आरोपी के कब्जे से अवैध देसी तमंचा 315 बोर, जिंदा व खोखा कारतूस, लूट की घटना मे प्रयुक्त बाइक एवं नगदी बरामद।
कुलधीर कुमार पुत्र सीताराम निवासी ग्राम चपकी थाना बभनी जनपद सोनभद्र द्वारा सूचना दी गई कि वह रघुनाथनगर (छत्तीसगढ़) साप्ताहिक बाजार से आभूषण विक्रय कर वापस लौट रहे थे। शीशटोला जंगल थाना बभनी क्षेत्र मे बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने ओवरटेक कर उनकी मोटरसाइकिल रोक ली तथा चाकू से हमला कर सोने चांदी के आभूषण एवं करीब ₹40,000/- नगद से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। जिसके संबंध में थाना बभनी पर मुकदमा अपराध संख्या 158/2026 धारा 309(6) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था, जिसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक बभनी द्वारा की जा रही थी।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध की रोकथाम एवं वांछित शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम मे दुद्धी क्षेत्राधिकारी विनय साहनी के कुशल पर्यवेक्षण में घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा थाना बभनी एवं थाना म्योरपुर पुलिस के संयुक्त प्रयास से लगातार अथक कारवाई करते हुए लूट की घटना का सफल अनावरण किया गया।
मुखबिर खास की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक बभनी दिन्नू प्रसाद यादव मय पुलिस टीम एवं थानाध्यक्ष म्योरपुर पुलिस मय हमराही पुलिस बल के साथ थाना बभनी क्षेत्रान्तर्गत शीशटोला जंगल में संदिग्ध व्यक्ति वाहन की सघन चेकिंग कर रहे थे।
इसी दौरान रघुनाथनगर (छत्तीसगढ़) की तरफ से एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास करने पर अभियुक्त मोटरसाइकिल की गति बढ़ाकर मगरमाड़ तिराहे की ओर भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर मगरमाड़ तिराहे से करीब 100 मीटर आगे मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। अभियुक्त झाड़ियों की ओर भागने लगे, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर रोकने का प्रयास किया गया। इसी दौरान अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कारवाई की गई, जिसमें रमेश साकेत पुत्र बवई साकेत निवासी कनई बरगवा सिंगरौली के दाहिने पैर में गोली लगने से घायल गिरफ्तार हो गया मनोज साकेत पुत्र रामजी साकेत निवासी बड़ोखर बरगवा सिंगरौली को मौके से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 01 अदद अवैध देशी तमंचा 315 बोर, 01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर, 02 अदद फायरशुदा खोखा कारतूस 315 बोर, 01 अदद पुलिस द्वारा फायर किया गया खोखा कारतूस 9 एमएम, 01 अदद बाइक पैशन प्रो काले रंग की कुल नगदी ₹12,200 बरामद किया गया।
अन्य दो फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु लगातार तलाश एवं संभावित स्थानों पर दबिश दिया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में रमेश साकेत द्वारा बताया गया कि उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर शीशटोला जंगल मे सराफा व्यवसायी से लूट की घटना कारित किया था। अभियुक्त द्वारा बताया गया कि घटना की रैकी मनोज साकेत द्वारा की गई थी तथा लूट की रकम में हम चार साथियों को ₹10,000-₹10,000 का हिस्सा मिला था। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ में घटना में संलिप्त अन्य साथियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है, जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार तलाश एवं दबिश की कारवाई किया जा रहा है।
पुलिस टीम का विवरण
1. प्रभारी निरीक्षक बभनी श्री दिन्नू प्रसाद यादव थाना बभनी जनपद सोनभद्र।
2. थानाध्यक्ष म्योरपुर श्री संतोष कुमार सिंह जनपद सोनभद्र।
3. उ0नि0 शिवमूरत यादव थाना बभनी जनपद सोनभद्र।
4. हे0का0 लाला सोनकर, हे0का0 प्रदीप सिंह ,हे0का0 रामआशीष यादव थाना बभनी जनपद सोनभद्र।
5. का0 अजीत कुमार,का0 राजप्रवल थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र






