सोनभद्र

बीएसए मुकुल आनंद पाण्डेय ने स्मार्ट क्लास में पढ़ाया गणित, बच्चों से किया संवाद

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) परिषदीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और तकनीक आधारित शिक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) मुकुल आनंद पाण्डेय की पहल शनिवार को देखने को मिली। विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान वह उच्च प्राथमिक विद्यालय रॉबर्ट्सगंज पहुंचे, जहां उन्होंने स्मार्ट क्लास के माध्यम से स्वयं बच्चों को गणित का पाठ पढ़ाया।
बीएसए ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए गणित के विभिन्न विषयों को सरल और रोचक तरीके से समझाया।स्मार्ट क्लास के जरिए पढ़ाई होने से बच्चों में भी उत्साह देखने को मिला और उन्होंने पूरे मनोयोग से कक्षा में सहभागिता की।
निरीक्षण के दौरान बीएसए मुकुल आनंद पाण्डेय ने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, स्मार्ट क्लास संचालन तथा शिक्षण व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि परिषदीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। यदि शिक्षक पूरी निष्ठा और नवाचार के साथ कार्य करेंगे तो निश्चित रूप से विद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सकारात्मक बदलाव आएगा।इस अवसर पर बीएसए ने शिक्षकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जो शिक्षक उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे, नवाचार अपनाएंगे और बच्चों के सीखने के स्तर में प्रभावी सुधार लाएंगे, उन्हें विभाग की ओर से सम्मानित किया जाएगा। बीएसए की इस पहल को शिक्षा व्यवस्था में सुधार की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। स्वयं कक्षा में जाकर पढ़ाने और शिक्षकों का मनोबल बढ़ाने से यह संदेश गया कि शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने में विभागीय अधिकारी भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इससे शिक्षकों में नई ऊर्जा का संचार होगा और परिषदीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास के माध्यम से बेहतर शिक्षण को और अधिक प्रोत्साहन मिलेगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
भगवान जगन्नाथजी का बहुदा यात्रा भक्तिमय वातावरण में संपन्न बीएसए मुकुल आनंद पाण्डेय ने स्मार्ट क्लास में पढ़ाया गणित, बच्चों से किया संवाद बभनी मे सराफा व्यवसायी से हुई लूट का हुआ खुलासा सिंगरौली निवासी लुटेरा मुठभेड़ मे घायल एक गिरफ्तार *इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष* जंतर मंतर पर नीट पेपर लीक मामले पर धरनारत छात्रों एवं सोनम वांगचुक के समर्थन मे रवि गौड़ बड़कू का हल्ल... जमतीहववा नाले के पास राखड़ लदा ट्रेलर पलटा, कई घंटे बाधित रहा मुर्धवा-बीजपुर मार्ग एसीसी प्रोजेक्ट हेड के आश्वासन पर ग्रामीणों ने क्रमिक अनशन किया समाप्त बिना नंबर प्लेट विकृत व मानक विहीन नंबर प्लेट वाले वाहनों पर एआरटीओ प्रवर्तन की सख्त कारवाई 61 लाख क... उल्टी और चक्कर आने के बाद 16 वर्षीय किशोर की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम आदिवासी क्षेत्र के सैकड़ों बच्चों में भोजन पैकेट व बिस्कुट बांटकर युवा समाजसेवी ने मनाया जन्मदिन
Download App