सोनभद्र

वाराणसी शक्तिनगर मार्ग की बदहाल स्थिति पर विधायक भूपेश चौबे सख्त, प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी से की वार्ता

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) वाराणसी शक्तिनगर मार्ग की जर्जर स्थिति, गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण तथा बारिश के दौरान ओवरब्रिज और सर्विस लेन पर जलभराव एवं ऊपर से गिरते पानी की गंभीर समस्या को लेकर सदर विधायक भूपेश चौबे ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के प्रमुख सचिव अजय चौहान से मिलकर वार्ता की। उन्होंने सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए संबंधित कार्यदायी संस्था उपसा द्वारा कराए गए निर्माण कार्य में सुधार कराने की मांग की। विधायक ने प्रमुख सचिव को बताया कि वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर कई स्थानों पर सड़क क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। वहीं बारिश के दौरान ओवरब्रिज से सीधे सड़क पर गिरता पानी तथा सर्विस लेन में जलभराव के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए विभागीय स्तर पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके और आवागमन सुरक्षित हो। जिस पर प्रमुख सचिव ने तत्काल ठीक कराने हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया।

इनसेट
“वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग की खराब स्थिति लगातार लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल हैं। इसके साथ ही बारिश में ओवरब्रिज से गिरता पानी और सर्विस लेन में जलभराव दुर्घटनाओं का कारण बन रहा है। मैंने प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी से इन सभी समस्याओं के शीघ्र और स्थायी समाधान के लिए प्रभावी कार्रवाई करने का आग्रह किया है। जनता की सुविधा और सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

भूपेश चौबे, विधायक, सोनभद्र

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार झाड़-फूंक के भरोसे नहीं कराया इलाज, सर्पदंश से युवक की मौत लूट मामले मे फरार चल रहे 3 आरोपी को अतुल सिंह ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखो के पीछे आंगनबाड़ी कर्मियों ने प्रोत्साहन राशि का भुगतान नियमित करने की उठाई मांग
Download App