सोनभद्र

नाबालिग बालिका का बाल विवाह रुकवाया, रेस्क्यू कर सुरक्षित आश्रय में भेजा

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर प्राप्त सूचना के आधार पर कोन थाना क्षेत्र के ग्राम नौडिहा में हो रहे एक बाल विवाह को समय रहते रोक दिया गया। सूचना मिलते ही वन स्टॉप सेंटर सोनभद्र की केस वर्कर अनुराधा जायसवाल एवं चाइल्ड हेल्पलाइन के केस वर्कर रविन्द्र ने मौके पर पहुंचकर बालिका का रेस्क्यू किया।

जांच के दौरान बालिका और बालक दोनों नाबालिग पाए गए। इसके बाद बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के निर्देश पर बालिका को रात्रि संरक्षण के लिए बाल गृह (बालिका) में आवासित कराया गया, जबकि बालक को संरक्षण हेतु चाइल्ड हेल्पलाइन के सुपुर्द किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि बाल विवाह कानूनन अपराध है। यदि कहीं भी बाल विवाह की सूचना मिले तो तत्काल 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 1076 या 181 हेल्पलाइन नंबर पर जानकारी दें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम, पता एवं मोबाइल नंबर पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार झाड़-फूंक के भरोसे नहीं कराया इलाज, सर्पदंश से युवक की मौत लूट मामले मे फरार चल रहे 3 आरोपी को अतुल सिंह ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखो के पीछे आंगनबाड़ी कर्मियों ने प्रोत्साहन राशि का भुगतान नियमित करने की उठाई मांग
Download App