सोनभद्र

चेयरमैन ने दो वार्डों में सीसी रोड व नाला कवर्ड निर्माण कार्य का किया भूमि पूजन

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी )

नगर के वार्ड नम्बर 1 व 3 में चेयरमैन कमलेश मोहन ने पं.दीनदयाल नगर विकास योजना द्वारा 20 लाख की लागत से बन रहे सीसी रोड व नाला कवर्ड निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ कराया।
भूमि पूजन करते हुए चेयरमैन श्री मोहन ने कहा कि प्रमुख रूप से वार्ड संख्या 1 व 3 में करीब 10-10 लाख की लागत से स्वीपर बस्ती के पीछे गली व नान्हू राम गली में सीसी रोड व नाला कवर्ड निर्माण का कार्य किया जायेगा।जिससे दोनों वार्ड के रहवासियों को गड्ढामुक्त सीसी रोड व जल निकासी की समस्या से निजात मिलेगी। इसके अलावा नगर के विभिन्न वार्डो करीब एक करोड़ की लागत से दर्जनों सीसी रोड व नाली का निर्माण कार्य कराया जायेगा। इस मौके पर सभासद निरंजन कुमार, आनन्द कुमार,राकेश आजाद, सोनू खान,आमेश सिंह अग्रहरि, शाहिद आलम, धनंजय रावत, पूजा चंद्रवंशी,पंकज कुमार बुल्लू आदि लोग मौजूद रहे।

Ram Ashish Yadav

राम आशीष यादव सोनभद्र विंडमगज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही राम आशीष यादव आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार
Download App