सोनभद्र

आज के परिवेश में पत्रकारिता एक बड़ी चुनौती- हरीराम चेरो

पत्रकारिता दिवस पर सम्मानित किये गये पत्रकार

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी )

समाज मे पत्रकारों की भूमिका आईना की तरह होती है।आज के परिवेश में पत्रकारिता एक बड़ी चुनौती है।जो हर किसी के लिये आसान नही।उक्त बातें पूर्व विधायक हरीराम चेरो ने पत्रकारिता दिवस पर प्रेस क्लब दुद्धी द्वारा अथर्व वेंकट हाल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि निर्भीक एवं निष्पक्ष लेखनी के माध्यम से लोगों तक सच्चाई पहुंचाने की जिम्मेदारी पत्रकारों के कंधों पर होती है। ऐसे में तमाम मुश्किलें भी सामने आती हैं।जिसका डटकर मुकाबला करना होता है।आज पत्रकारों को समाज मे चौथे स्तम्भ की उपाधि यूं ही नही दी गयी।इसके लिये एक पत्रकार अपना सबकुछ खोकर, समाज के लिए एक सजग प्रहरी के रूप में तत्पर रहता है।आज के दौर में चौथे स्तम्भ की भूमिका तीन अन्य स्तंभों से कहीं ज्यादा है।जिस पर लोगों को भरोसा होता है कि सच्चाई मीडिया के माध्यम से आ ही जायेगी। उन्होंने प्रिंट,इलेक्ट्रॉनिक एवं सोसल मीडिया से जुड़े सभीजनों को पत्रकारिता दिवस की बधाई दी।

इसी क्रम में तहसीलदार अंजनी गुप्ता,डॉ रामजीत यादव,डॉ लवकुश प्रजापति, बहन शुभा प्रेम,पूर्व चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि,पूर्व जिला जज राजन चौधरी,रामेश्वर राय,रामलोचन तिवारी, रविन्द्र जायसवाल,रामपाल जौहरी,पत्रकार ख्वाजा खान समेत अन्य वक्ताओं ने हिंदी पत्रकारिता के दो सौ वर्ष की लम्बी यात्रा में आयी तमाम चुनौतियों का विस्तार से जिक्र करते हुए कहा कि आज के परिवेश में निष्पक्ष पत्रकारिता काफी कठिन हो गया है। वक्ताओं ने पत्रकारों को समाज का दर्पण बताते हुए, कभी भी सिद्धांतों से समझौता न करने की अपील भी की।

अध्यक्षीय संबोधन में कमलेश मोहन चेयरमैन दुद्धी ने कहा कि पत्रकारिता चुनौती भरा कार्य है।आज के दौर में लोगों को न्याय की अंतिम उम्मीद मीडिया से जुड़ी होती है।कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ पत्रकार जगत नारायण विश्वकर्मा ने की। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया गया। अन्त में सभी पत्रकारों सहित अतिथियों का सम्मान स्मृति चिन्ह भेंटकर किया गया। इस मौके पर पत्रकार प्रमोद कुमार,देवेश मोहन, रामदास कुशवाहा,प्रभात कुमार, नवीन कुमार, चंद्रसेन पांडेय,श्याम पांडेय, विष्णु अग्रहरि, जितेन्द्र अग्रहरि,भीम जायसवाल,मदन तिवारी,राफे खान,सेराज खान आदि लोग उपस्थित रहे।

Ram Ashish Yadav

राम आशीष यादव सोनभद्र विंडमगज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही राम आशीष यादव आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सावन मेले की तैयारी को लेकर अजीरेश्वर महादेव मंदिर समिति की बैठक सम्पन्न कुएं में नहाने गई किशोरी का मिला शव म्योरपुर थानाध्यक्ष ने पत्रकारों के साथ किया बैठक भाजपा के वरिष्ठ नेता जयप्रकाश चतुर्वेदी के निधन से सोनभद्र में शोक की लहर सोनभद्र ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील ओबरा की कार्यकारिणी का हुआ गठन अमरदीप बने तहसील अध्यक्ष बस और बाइक में टक्कर एक युवक घायल,रेफर *रेडिया ग्राम पंचायत मे असहाय एवं निराश्रित वृद्ध, विधवा, विकलांग महिलाओं को वितरित की गयी साड़ी* कोडार रोड में हुई दो मोटरसाइकिलो कि टक्कर,एक गम्भीर घायल राजस्व विभाग की अनदेखी से सरकारी भूमि पर अस्थाई कब्जा, डीएम से बेदखली की मांग *भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व एमएलसी जयप्रकाश चतुर्वेदी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर*
Download App