सोनभद्र

धरतीडाँड़ जंगल मे मिला गायब महिला का कंकाल क्षेत्र में सनसनी

बीजपुर (रामजियावन गुप्ता) स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत धरती डांड स्थित मोटकी मुकुट पहाड़ी मंदिर जंगल के पास एक नाले में महिला का कंकाल मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।मृतका की पहचान पड़ोसी म्योरपुर थाना क्षेत्र से बीते 20 दिनों से लापता महिला के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार म्योरपुर थाना क्षेत्र के काचन निवासी विनोद कुमार की पत्नी पार्वती विगत 10 मई को म्योरपुर बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थी जिसके बाद वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई।काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कुछ पता नहीं चला तो परिजनों द्वारा 19 मई को म्योरपुर थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी।
शनिवार सुबह धरती डांड के मोटकी मुकुट पहाड़ी मंदिर के पास नाले में गाय-बकरी चराने गए ग्रामीणों की नजर एक कंकाल पर पड़ी।नाले में मानव कंकाल दिखने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते वहां ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची बीजपुर थाना पुलिस ने कंकाल को कब्जे में ले लिया।शिनाख्त के दौरान उसकी पहचान लापता पार्वती के रूप में हुई।मृतका के पति विनोद कुमार जो कि आदिवासी समुदाय से हैं अपनी ससुराल में ही रहते थे और वर्तमान में जीविकोपार्जन के लिए बाहर अहमदाबाद में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में कार्यरत हैं।मृतका अपने पीछे शौर्यांश 8 वर्ष,आर्य 6 वर्ष,जया डेढ़ वर्ष तीन मासूम बच्चों को छोड़ गई है
महिला का कंकाल मिलने के बाद पुलिस ने शव के अवशेषों को पोस्टमॉर्टम और फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।महिला की मौत कैसे हुई और उसका शव म्योरपुर से इतनी दूर बीजपुर थाना क्षेत्र के नाले में कैसे पहुंचा पुलिस इन सभी पहलुओं और हत्या जैसी आशंकाओं को ध्यान में रखकर गहनता से तफ्तीश कर रही है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब 1.10 करोड़ के गाजा के साथ 2 तस्कर को धर्मेंद्र सिंह और एसओजी ने किया गिरफ्तार एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती
Download App