सोनभद्र

प्रसव के बाद महिला की मौत हास्पिटल सील मुकदमा दर्ज

कोन/सोनभद्र (आनन्द जायसवाल) कोन थाना क्षेत्र स्थित ग्लोबल हास्पिटल में प्रसव के बाद एक महिला की मौत के मामले में प्रशासन ने कार्वाई करते हुए अस्पताल को सील कर दिया है। वही संबंधित धाराओ मे मुकदमा दर्ज कर पुलिस जाच मे जुट गई है।
जानकारी के अनुसार बागेसोती (सिंगा) निवासी सीमा देवी पत्नी देवनारायण भारती, को प्रसव के लिए ग्लोबल हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। डिलीवरी के बाद उनकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा मामले की जांच की गई, जिसके आधार पर अस्पताल को सील कर दिया गया।
मृतका के पति देवनारायण भारती की तहरीर तथा चिकित्सा अधिकारी एवं नोडल अधिकारी डॉ. कीर्ति की जांच रिपोर्ट के आधार पर कोन थाने में मुकदमा अपराध संख्या 104/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105, 318(4) तथा राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम, 2019 की धारा 34 के तहत अभियोग पंजीकृत किया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा ने बताया कि मामले में विधिक कारवाई की जा रही है तथा साक्ष्यो के आधार पर आगे की कारवाई सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस द्वारा प्रकरण की विवेचना जारी है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार
Download App