सोनभद्र

कार अनियंत्रित होकर पलटा तीन की मौत चार घायल

सोनभद्र/सोनभद्र (विकास द्विवेदी )

वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर लोढ़ी स्थित भेलाही बँधा के समीप शनिवार की भोर में एक सड़क हादसा हो गया। शादी से लौट रही बारातियों की एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।
मृतकों की पहचान नीतीश यादव 25 पुत्र लालमनी यादव, जितेंद्र चौधरी 22 पुत्र कामेश्वर चौधरी व दिलीप पासवान 22 पुत्र प्रमोद पासवान निवासी ससनई कोन की मौत हो गई।

बता दें कि चोपन क्षेत्र के कन्हौरा में अखिलेश चौधरी की बारात पवनी थाना रायपुर गई थी। बारात से वापसी के दौरान यह हादसा हुआ। ये सभी मौके पर ही दम तोड़ चुके थे। कार में चालक सहित कुल आठ लोग सवार थे। घायल पंकज चौधरी 18 पुत्र सुनील चौधरी, ड्राइवर छोटेलाल 28 पुत्र लल्लू चौधरी निवासी कन्हौरा थाना चोपन घायल हो गए। घायलों में ड्राइवर की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल चालक छोटेलाल साहनी को वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मृतकों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, सभी बाराती खलियारी बैनी रायपुर से कन्हौरा लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क किनारे हटाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम हेतु भेज दिया है। जहां मृतक के परिजनों में मातम छा गया।

Ram Ashish Yadav

राम आशीष यादव सोनभद्र विंडमगज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही राम आशीष यादव आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार
Download App