सोनभद्र

अनियंत्रित बोलेरो महुआ के पेड़ से टकराई, दो युवक गंभीर

दुद्धी(मदनमोहन तिवारी) विंढमगंज थाना क्षेत्र के हिराचक गांव में एक अनियंत्रित बोलेरो टीयूवी कार महुआ के पेड़ से टकरा गई। बोलेरो में चालक सहित सवार बुरी तरह से जख़्मी हो गए। ग्रामीणों की मदद से डायल 112 व 108 से सीएचसी दुद्धी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने देखते ही दोनों जख्मी गंभीर मरीजों को मेडिकल कालेज के लिए रिफर कर दिया। ग्राम प्रधान बघाडू अब्दुल्ला अंसारी ने बताया कि विंढमगंज थाना क्षेत्र के हुमैलदोहर गांव से इरशाद अताउल्लाह 32 पुत्र हबीबुल्लाह अपने चचेरे भाई अताउल्लाह 17 पुत्र अमानअल्लाह के साथ बोलेरो टीयूवी कार up64bd4385 में सवार होकर अपनी बिटिया को ब्लड डोनेट करने के लिए सीएचसी दुद्धी आ रहे थे। महुली के हिराचक गांव पहुँचते ही एक हाइवा ट्रक को बचाने में अनियंत्रित होकर महुआ के पेड़ में बुरी तरह टकरा गए। टकराने के बाद धड़ाम की तेज आवाज सुनकर ग्रामीणों ने घटना स्थल पहुँच कर बोलेरो से घायल युवकों को निकाल कर सीएचसी दुद्धी भेज दिया जहाँ चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए दोनो युवकों को भेज दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब 1.10 करोड़ के गाजा के साथ 2 तस्कर को धर्मेंद्र सिंह और एसओजी ने किया गिरफ्तार एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक
Download App