सोनभद्र

अज्ञात वाहन से टकराई टैंपो चालक की मौत, तीन घायल रिफर

मदन मोहन तिवारी

दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के जाबर गांव में शुक्रवार की आधी रात करीब बारह बजे सवारियों से भरी एक टैम्पो बड़े अज्ञात वाहन से टकरा गई। जिसमें पांच सवारियों को गंभीर चोट लगी। कोतवाली पुलिस व ग्रामीणों की मदद से सीएचसी में घायलों को भर्ती कराया गया। जहाँ चिकित्सक डॉ वरुणा निधि ने दिघुल गांव निवासी टैंपो चालक विवेक कुमार पुत्र यमुना राम को मृत घोषित कर दिया। घायल मरीज राजेश कुमार शर्मा 35 पुत्र रविंद्र प्रसाद शर्मा निवासी बघमंदवा विंढमगंज, सफीक आलम 55 पुत्र हनीफ, जयगुल 50 पत्नी सफीक निवासी महुली, रविंद्र 35 पुत्र तकनी निवासी जाताजुआ विंढमगंज का प्राथमिक उपचार कर तीन गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। एक मरीज का उपचार सीएचसी में हो रहा है। बताया जाता है कि दुद्धी रेलवे स्टेशन से टैम्पो चालक सवारी लेकर विंढमगंज जा रहा था। जाबर गांव पहुँचते ही विपरीत दिशा से आ रहे भारी अज्ञात वाहन ने टैम्पो को बुरी तरह से रौंद कर फरार हो गया। सड़क दुर्घटना की खबर मिलते ही कोतवाली पुलिस घटना स्थल पहुँच सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहीँ मृतक टैंपो चालक विवेक का शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
डीएवी रिहन्द में हेड बॉय, हेड गर्ल का हुआ चुनाव, शिवम तिवारी बने हेड बॉय और दुर्गा गुप्ता बनी हेड गर... सोनभद्र में सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल व एमआरआई मशीन की मांग तेज कचनरवा प्रधान पति समेत 10 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से काली मंदिर का होगा सुंदरीकरण नपं अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन सर्राफा व्यापारी से लूट मामले में फरार 2 अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित अनियंत्रित ट्रेलर ट्रक पुलिया के नीचे गिरने से चालक की मौत दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में गर्भवती महिला समेत चार घायल टहलने निकले युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में रेफर 🦟 बरसात में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, ग्रामीणों ने की मच्छर रोधी दवा के छिड़काव की मांग अतिरिक्त ड्यूटी के भुगतान और सुरक्षा की मांग को लेकर संविदा कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन
Download App