सोनभद्र

संदिग्ध परिस्थितियों में कच्ची मकान में लगी आग सामान जलकर हुई राख

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के धनौरा गांव में शनिवार की दोपहर एक कच्चे मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग लगने से घर के सभी सामान जलकर राख हो गई। विवेक पाण्डेय ने बताया कि दोपहर में पश्चिम दिशा की तेज लहर में आग की लपटें फैलते हुए और घर मे आग लग गई। जिसका कोई भी जानकारी नही हो पाई। कड़ी मशक्कत के बाद मदन मोहन तिवारी, दयाशंकर तिवारी, सीयाराम तिवारी, अवधेश मिश्रा सहित दर्जनों ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग बुझने तक घर के सभी सामान जलकर राख हो गई। जबकि ग्रामीणों ने उक्त घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को देने के लिए कई बार सम्पर्क किया। लेकिन फ़ायर ब्रिगेड की टीम नही पहुँच पाई। जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। आग लगने की सूचना मिलते ही लेखपाल संतोष यादव पहुँच कर निरीक्षण किया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार
Download App