सोनभद्र

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी )कोतवाली क्षेत्र के जाबर गांव में शुक्रवार की रात करीब दस बजे जंगली जानवर को बचाने में बाइक सवार गिरकर बुरी तरह से जख्मी हो गया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। इलाज के दौरान जिला अस्पताल लोढ़ी में युवक की मौत हो गई। मृतक युवक सन्दीप कुमार यादव के पत्नी अंजली यादव ने बताई की पति बाहर कमाने गए हुए थे। रामनवमी पर्व मनाने के लिए घर इसी सप्ताह आये हुए थे। मेरे पति संदीप यादव 24 पुत्र स्व रामकेश यादव निवासी टेढ़ा ससुराल महुली से लौट रहे थे, उसी समय जाबर गांव में एक जानवर को बचाने के चक्कर मे बाइक से गिर गए। जिससे उनको बहुत गंभीर चोट लगी। जख्मी हालत में भी अपने घर पहुँचे जहाँ गंभीर हालत देखते हुए आधी रात को डायल 108 एम्बुलेंस से सीएचसी दुद्धी में भर्ती कराया। लेकिन चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कालेज लोढ़ी के लिए रिफर कर दिया। जिनका इलाज के दौरान लोढ़ी हॉस्पिटल में चार बजे मौत हो गई।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सरजू यादव ने बताया कि मृतक युवक संदीप यादव के एक डेढ़ वर्षीय मासूम बच्चा है। जिसे देखकर हर कोई यही कह रहा कि इस बच्चे को अब कौन जिम्मेदारी निभाएगा। जबकि मृतक के पिता की मौत 12 सितंबर 2020 को आकाशीय बिजली से हो गई है। संदीप झारखंड के खलारी में काम करता था रामनवमी मनाने आया हुआ था। उसका बड़ा भाई सुनील यादव उड़ीसा में कमाने गया हुआ है। घर मे दो भाई दो बहन हैं। जबकि सबसे छोटा भाई संदीप ही था। घर मे बड़ा भाई भी नही है। घर के अन्य परिजनों ने मुसीबत के समय खड़े होकर जिम्मेदारी निभा रहे है।

Ram Ashish Yadav

राम आशीष यादव सोनभद्र विंडमगज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही राम आशीष यादव आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
डीएवी रिहन्द में हेड बॉय, हेड गर्ल का हुआ चुनाव, शिवम तिवारी बने हेड बॉय और दुर्गा गुप्ता बनी हेड गर... सोनभद्र में सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल व एमआरआई मशीन की मांग तेज कचनरवा प्रधान पति समेत 10 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से काली मंदिर का होगा सुंदरीकरण नपं अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन सर्राफा व्यापारी से लूट मामले में फरार 2 अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित अनियंत्रित ट्रेलर ट्रक पुलिया के नीचे गिरने से चालक की मौत दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में गर्भवती महिला समेत चार घायल टहलने निकले युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में रेफर 🦟 बरसात में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, ग्रामीणों ने की मच्छर रोधी दवा के छिड़काव की मांग अतिरिक्त ड्यूटी के भुगतान और सुरक्षा की मांग को लेकर संविदा कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन
Download App