सोनभद्र

कोन पुलिस का सराहनीय कार्य: अनजान खाते में गए पैसे वापस दिलाए

कोन – सोनभद्र (आनन्द जायसवाल)
स्थानीय थाना कोन की साइबर टीम ने तत्परता दिखाते हुए गलती से दूसरे खाते में ट्रांसफर हुई ₹6,695 की धनराशि पीड़ित को वापस दिलाकर सराहनीय कार्य किया है। अपनी मेहनत की कमाई वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस का आभार जताया।
जानकारी के अनुसार, ग्राम खरौंधी निवासी नीरज कुमार पुत्र अमेरिका प्रसाद से ऑनलाइन लेन-देन के दौरान गलती से ₹6,695 अज्ञात बैंक खाते में स्थानांतरित हो गए थे। रकम कटने के बाद परेशान नीरज ने तत्काल कोन थाने में शिकायत दर्ज कराई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) व क्षेत्राधिकारी ओबरा के निर्देशन में साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने संबंधित बैंक से संपर्क कर समन्वय स्थापित किया और गलत खाते में गई धनराशि को होल्ड कराते हुए आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर पूरी रकम वापस पीड़ित के खाते में ट्रांसफर करा दी।
इस कार्य में थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह, कांस्टेबल विजय कुमार और कांस्टेबल रोहित यादव की अहम भूमिका रही। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी साइबर धोखाधड़ी या ऑनलाइन लेन-देन में गलती होने पर तुरंत नजदीकी थाने या साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार
Download App