सोनभद्र

सोनभद्र से सटे झारखंड भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव की स्काट गाड़ी क्षतिग्रस्त बाल बाल बच्चे अंगरक्षक

रेणुकूट/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) पड़ोसी राज्य झारखंड के पड़ोसी जिला गढ़वा के भवनाथपुर विधानसभा के विधायक अनंत प्रताप देव की गाड़ी हुई घटना ग्रस्त श्रीबांशीधर नगर क्षेत्र के नरखोरिया गांव में दिनदहाड़े गोली की सनसनीखेज घटना सामने आई है। उमेश मेहता को अज्ञात अपराधी ने दुकान में घुस कर गोली मार दिया जिससे उमेश गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से श्रीबांशीधर नगर हास्पिटल ले जाया गया जहा मरहम पट्टी के बाद गढ़वा स्थित रेफर कर दिया गोली बाएं कंधे मे लगी है जो स्थिति नाजुक बताई जा रही है।इसी दौरान गोलीकांड में घायल व्यक्ति से मिलने गढ़वा जा रहे थे विधायक अनंतप्रताप देव सामने से आ रही कमांडर ने जोरदार टकर मार दी जिस से विधायक की गाड़ी क्षतिग्रस्त हुआ।

श्री बंशीधर नगर गढ़वा मुख्य मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में विधायक अनंत प्रताप देव की स्कॉट गाड़ी क्षतिग्रस्त होने की खबर है। हालांकि घटना में स्कॉट में शामिल उनके अंगरक्षक बाल-बाल बच गये हैं। जानकारी के मुताबिक विधायक अनंत प्रताप देव श्री बंशीधर नगर में हुये गोली कांड में घायल उमेश मेहता से मिलने गढ़वा जा रहे थे।

इसी बीच सीरियाटोंगर मे रांग साईड से तेज रफ्तार से आ रही कमांडर जिप ने स्काट गाड़ी में धक्का मार दिया। जिससे कुछ देर के लिये वहां अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि विधायक के चालक की तत्परता से बड़ा हतशा टला बाल बाल बच्चे लोग हालांकि घटना में विधायक के अंगरक्षक बाल बाल बच गये।
गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। घटना के बाद कमांडर जीप का चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। उधर विधायक की गाड़ी का एक्सीडेंट होने की खबर श्री बंशीधर नगर में आग की तरह फैल गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में उनके समर्थक घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का जानकारी लिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार
Download App