सोनभद्र

निलाम्बर पीताम्बर शहादत दिवस पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

कोन/सोनभद्र (आनन्द जायसवाल) कोन ब्लाक के ग्राम पंचायत बागेसोती, टोला समईलवा जनजाति बस्ती में वीर स्वतंत्रता सेनानी निलाम्बर-पीताम्बर के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने उपस्थित होकर वीर शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
सभा में वक्ताओं ने कहा कि निलाम्बर-पीताम्बर का जीवन संघर्ष, त्याग और बलिदान का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनके आदर्शों को अपनाना और नई पीढ़ी तक उनके योगदान को पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष कोन रामलाल चेरो, विजय शंकर सिंह खरवार (मंत्री मंडल कोन), विजय सिंह खरवार, नंदकुमार खरवार, मुन्ना खरवार, जगन्नाथ शर्मा, संजय चेरो, सुरेश चेरो, उदय भुईया, महीपत गौड़, अमरनाथ गौड़, अनुपम चंद्रवंशी, सूर्य प्रकाश पासवान (अनुसूचित जाति मंडल अध्यक्ष), घनश्याम सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन मनोज तिवारी (महामंत्री कोन) द्वारा किया गया। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने वीर शहीदों के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब 1.10 करोड़ के गाजा के साथ 2 तस्कर को धर्मेंद्र सिंह और एसओजी ने किया गिरफ्तार एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक
Download App