सोनभद्र

शारदा संगोष्ठी एवं वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी )तहसील मुख्यालय क्षेत्र के बिडर, धनौरा एवं बघाडू गांव में शारदा संगोष्ठी एवं वार्षिकोत्सव कार्यक्रम समपन्न हुई। बुधवार को प्राथमिक विद्यालय कलकलीबहरा प्रथम में वार्षिकोत्सव व शारदा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बीआरडी कालेज के प्रवक्ता डॉ प्रियंका जायसवाल एवं विशिष्ट अतिथि राजकीय बालिका इण्टर मीडिएट काॅलेज की प्रधानाचार्या रितिका श्रीवास्तव ग्राम प्रधान बीड़र श्रवण कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर माता सरस्वती जी का माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मुख्य अतिथि द्वारा शैक्षिक स्टाॅल व टीएलएम का अवलोकन करते हुए रिबन काटकर स्कूल रेडीनेस का शुभारंभ किया गया। नवारम्भ के तहत नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर माल्यार्पण करते हुए पुरस्कृत कर स्वागत व उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में शत-प्रतिशत अभिभावकों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया। सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं नृत्य, इको क्लब के सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत पर्यावरण संरक्षण के लिए अभिप्रेरित करते हुए नृत्य, उत्तर प्रदेश की विशेषताओं और खूबियों को उकेरता हुआ, लोकनृत्य, नवरात्र के पावन अवसर पर बालिकाओं द्वारा गुजरात की लोकप्रिय लोकनृत्य गरबा का सुंदर और रंगारंग प्रस्तुति करते हुए सब का मन मोह लिया। वर्ष 2025-26 में डीएलएड प्रशिक्षुओं के द्वारा किए गए निपुण आकलन में 88% अंक अर्जित कर विद्यालय “निपुण विद्यालय” घोषित होने पर जनपद में प्राशस्ति पत्र प्रदान किया गया, जिसके लिए सभी अभिभावकों और बच्चों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया । “बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड” से कक्षा-5 की सृष्टि कुमारी को तो “उत्कृष्ट अभिभावक पुरस्कार” से श्रीमती रीमा देवी को सम्मानित किया गया। कक्षा 5उत्तीर्ण सभी बच्चों को पुरस्कृत करते हुए विदाई का कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। विद्यालय उत्कृष्ट सहयोग हेतु समाजसेविका विनीता मसीह जी का भी अंगवस्त्र से सम्मान किया गया।।मुख्य अतिथि डॉ प्रियंका जायसवाल ने समस्त माताओं और अभिभावकों को उद्बोधित करते हुए बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने में बढ़-चढ़कर आगे आने का आह्वाहन किया। प्रधानाचार्य रितिका श्रीवास्तव ने कहा कि, शिक्षा ही वह हथियार है जिससे स्वविकास करते हुए स्वावलंबी समाज एवं आत्मनिर्भर देश का निर्माण कर सकते हैं। विद्यालय के सेवानिवृत शिक्षामित्र श्री लक्ष्मीपुरी सिंह जी का भी विदाई सम्मान किया गया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान बीड़र श्रवण कुमार, एआरपी रामसूरत, वरिष्ठ शिक्षक शैलेश मोहन, मुसई राम, राजेश झा,लल्लू प्रजापति, महावीर सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल तिवारी, राजू जी, समाजसेवी बालकृष्ण जायसवाल, डॉक्टर कृष्ण कुमार चौरसिया, सुबोध कुमार, विजय बीडीसी, अखिलेश, मुस्कान, सीमा देवी, आशा, तारा,जनेवा,जगती देवी समेत सैकड़ों अभिभावक उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार की तरफ से प्रधानाध्यापिका वर्षा रानी जायसवाल, सक्रिय सहायक अध्यापक अविनाश कुमार गुप्ता एवं तन्मयता से संलग्न सरिता मैडम के द्वारा संयुक्त रूप से सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापिका वर्षा रानी जायसवाल द्वारा किया गया।

Ram Ashish Yadav

राम आशीष यादव सोनभद्र विंडमगज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही राम आशीष यादव आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
दरवाजा खुलवाकर मां-बेटी पर हमला, लाठी-डंडे से सिर फोड़ा — थाने में तहरीर शारदा संगोष्ठी एवं वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न *कोन व्यापार मंडल की मासिक बैठक व होली मिलन समारोह संपन्न, बाजार समस्याओं पर जताई नाराजगी* श्रीराम कथा के छठवें दिन राम सीता विवाह प्रसंग सुन निहाल हो गए भक्तगण मोबाइल देखने को लेकर हुए विवाद में पति ने पत्नी की नृशंस हत्या जांच में जूटी पुलिस अनुसूचित जनजाति को पंचायत चुनाव मे मिले 21 फीसदी आरक्षण रामनवमी जुलूस की तैयारी मे जुटे जेबीएस कार्यकर्ता महिलाओं ने डूबते हुए सूर्य को दिया अर्घ्य सिविल बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी भंग नवरात्रि के मद्देनज़र पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 लोग शांति भंग में गिरफ्तार
Download App