सोनभद्र

दरवाजा खुलवाकर मां-बेटी पर हमला, लाठी-डंडे से सिर फोड़ा — थाने में तहरीर

भसूर पर जानलेवा हमले का आरोप, अंधविश्वास में ‘डायन’ कहकर की मारपीट

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बनमहरी में सोमवार रात करीब 9 बजे एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां घर में सो रही मां-बेटी पर लाठी-डंडे से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बनमहरी निवासी फूल कुंवर (45 वर्ष), पत्नी हरिप्रसाद ने बताया कि उनके पति उस समय घर पर नहीं थे और किसी मेहमान के यहां गए हुए थे। इसी बीच मौके का फायदा उठाकर उनका सगा भसूर राम किशुन गोड़ (60 वर्ष), पुत्र स्व. गुलाब, उनके घर पहुंचा और दरवाजा खुलवाने लगा।
बताया गया कि जैसे ही उनकी बेटी ममता ने दरवाजा खोला, आरोपित ने कथित रूप से अंधविश्वास के चलते फूल कुंवर को ‘डायन’ और ‘पांगती’ कहते हुए लाठी से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। वार इतना तेज था कि महिला खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी।
मां को बचाने के लिए जब बेटी ममता आगे आई तो उसे भी धक्का देकर घायल कर दिया गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि यह हमला जान से मारने की नीयत से किया गया।
घटना के बाद घायल अवस्था में महिला ने म्योरपुर थाने पहुंचकर आरोपित के खिलाफ लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
इस संबंध में म्योरपुर थानाध्यक्ष रविकांत मिश्रा ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है और दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है। मामले की जांच कर तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सड़क हादसे में घायल पीआरबी जवान ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, पुलिस महकमे में शोक वरिष्ठ साहित्यकार अजय शेखर से मिलने पहुंचे विधायक समेत तमाम नेता टैंकर की टक्कर मे तीन घायल कोन पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका में प्रधानपति सहित 10 लोगो का किया चालान कोन पुलिस को बड़ी सफलता, 10 वर्षों से फरार वारंटी गिरफ्तार धन उगाही ब्लैकमेलिंग कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले गिरोह का धीरेंद्र चौधरी,नागेश सिंह ने पर्दा... स्वर्ण भारत राष्ट्रीय खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित हुए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर लव वर्मा गाय को गाय नही कमाई बना दी गई - शंकराचार्य पुलिस ने दहेज प्रतिषेध अधिनियम के वारंटी को किया गिरफ्तार भेजा जेल जनहित मुद्दों को लेकर किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Download App