सोनभद्र

नवरात्रि मे कोन पुलिस की बड़ी कारवाई 4.94 किलो गाजा के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

कोन/सोनभद्र (आनन्द जायसवाल) चैत्र नवरात्र के दौरान अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कारवाई करते हुए बगिया पेट्रोल पंप के आगे ग्राम वगिया क्षेत्र से एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक बोरी में रखे 4 बंडलों में कुल 4.94 किलो गाजा बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया अभियुक्त जितेन्द्र बिन्द उर्फ देवकी पुत्र जगदीश निवासी खम्हरिया सोनवर्षा थाना राजगढ़ जनपद मिर्जापुर का रहने वाला है।
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना कोन मे मुकदमा अपराध संख्या 46/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कारवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है। तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से एक कीपैड मोबाइल फोन व 500 रुपये नकद भी बरामद हुए हैं।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी लंबा रहा है। उसके खिलाफ हत्या, चोरी, गैंगस्टर एक्ट समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में कई मुकदमे मिर्जापुर दर्ज हैं।
इस कारवाई में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राकेश राय, उपनिरीक्षक वीरेन्द्र वर्मा (चौकी प्रभारी बागेसोती), हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार यादव, रामप्रवेश कुशवाहा, विनय यादव तथा कांस्टेबल अभय कुमार, मंटू सिंह और अशोक कुमार यादव की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
डीएवी रिहन्द में हेड बॉय, हेड गर्ल का हुआ चुनाव, शिवम तिवारी बने हेड बॉय और दुर्गा गुप्ता बनी हेड गर... सोनभद्र में सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल व एमआरआई मशीन की मांग तेज कचनरवा प्रधान पति समेत 10 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से काली मंदिर का होगा सुंदरीकरण नपं अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन सर्राफा व्यापारी से लूट मामले में फरार 2 अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित अनियंत्रित ट्रेलर ट्रक पुलिया के नीचे गिरने से चालक की मौत दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में गर्भवती महिला समेत चार घायल टहलने निकले युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में रेफर 🦟 बरसात में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, ग्रामीणों ने की मच्छर रोधी दवा के छिड़काव की मांग अतिरिक्त ड्यूटी के भुगतान और सुरक्षा की मांग को लेकर संविदा कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन
Download App