सोनभद्र

बड़े ही हर्षो उल्लास से बेलकप मे मनाई गई सम्राट अशोक की जयंती

गुरमा/सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) सदर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत बेलकप में सम्राट अशोक की जयंती धूमधाम से बडे ही धूमधाम से मनाई गयी।कार्यक्रम के बाद आस-पास के कई गांवो मे प्रभात फेरी निकाल कर सम्राट अशोक के पद चिन्हों पर चलने के लिए आमजमानस को प्रेरित कर संकल्प लिया गया।वक्ताओं ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा की सम्राट अशोक एक महान शासक थे।उनका जन्म 304 ईसा पूर्व में हुआ था,उनके पिता का नाम बिंदुसार तथा माता का नाम सुभद्रांगी था।सम्राट अशोक बचपन से ही तेज दिमाग के साथ होनहार थे।अपने पिता के बाद जब सम्राट अशोक ने राजगद्दी संभाली तो अपने पिता के राज्य के साथ-साथ तमाम छोटी-छोटी राज्यों को अपने राज्य के अधीन कर लिया। सम्राट अशोक ने 261 ईसा पूर्व में कलिंग पर चढ़ाई करके विजय प्राप्त किया।कलिंग के युद्ध में करीब एक लाख से ज्यादा लोगों की मृत्यु व डेढ़ लाख से अधिक लोग घायल हो गए थे। कलिंग युद्ध के इस भीषण नरसंहार से विचलित होकर सम्राट अशोक ने बौद्ध धर्म अपनाया और युद्ध की नीति छोड़कर धर्म की नीति अपनाई और अपने पुत्र एवं पुत्री को बौद्ध धर्म का प्रचार करने के लिए श्रीलंका में भेजा।सम्राट अशोक के द्वारा ही शिलालेख आज भी जगह जगह प्राप्त होते हैं।इस अवसर पर मुख्य रूप पुर्व प्रधान बेलकप धर्मेन्द्र कुमार मोर्य, सच्चिदानन्द मौर्य, नागेन्द्र मौर्य , गंगासागर मौर्य, बमभोला मौर्य , छबिले मौर्य, सहेन्दर मौर्य , कमला यादव ‘ परमेश्वर यादव ,आशोक मौर्य जय प्रकास मौर्य ,बीजेपी नेता परसुराम केशरी, मंडल अध्यक्ष चोपन संजय केशरी ,अजय भारती, अमन विश्वकर्मा , राहुल शर्मा ,अंगद मौर्य आदि गणमान्य लोगो की मौजूदगी रही।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार
Download App