सोनभद्र

*कोन व्यापार मंडल की मासिक बैठक व होली मिलन समारोह संपन्न, बाजार समस्याओं पर जताई नाराजगी*

कोन/सोनभद्र।(आनंद जायसवाल)पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत उद्योग व्यापार मंडल कोन की मासिक बैठक एवं होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के व्यापारी बंधुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर तथा गुजिया खिलाकर आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यापार मंडल अध्यक्ष श्री विजय शंकर जायसवाल ने की। इस दौरान उपस्थित व्यापारियों ने बाजार की विभिन्न समस्याओं पर खुलकर अपने विचार रखे।
बैठक में संरक्षक श्री लक्ष्मी कुमार जायसवाल ने कोन मार्केट जीरो मोड़ एवं बस-टेम्पो स्टैंड पर अव्यवस्थित वाहनों की पार्किंग का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि बस व टेम्पो

चालक मनमाने ढंग से सड़क पर ही वाहन खड़ा कर सवारी भरते हैं, जिससे आवागमन बाधित होता है और आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। इसका सबसे अधिक असर स्कूली छात्र-छात्राओं पर पड़ रहा है, जिन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने यह भी बताया कि इस स्थान पर पूर्व में कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।
व्यापार मंडल द्वारा इस समस्या से पूर्व में कोन थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह को अवगत कराया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर व्यापारियों में नाराजगी देखी गई।
व्यापार मंडल अध्यक्ष ने बताया कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो एक प्रतिनिधिमंडल जिला अधिकारी सोनभद्र, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र एवं उपजिलाधिकारी ओबरा से मिलकर समस्याओं को विस्तार से अवगत कराएगा। इस प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष विजय शंकर जायसवाल, संरक्षक लक्ष्मी कुमार जायसवाल, सुशील कुमार जायसवाल, महामंत्री जयदीप गुप्ता, कोषाध्यक्ष आनंद जायसवाल, उपाध्यक्ष नवीन चंद्र गुप्ता, रामनिहोर गुप्ता एवं अजय जायसवाल शामिल रहेंगे।
इसके अतिरिक्त अध्यक्ष द्वारा कोन-विंढमगंज मार्ग के कार्यदायी संस्था से दूरभाष पर वार्ता की गई, जिसमें कोन बस स्टैंड पर धूल नियंत्रण हेतु नियमित पानी के छिड़काव का आश्वासन दिया गया।
अंत में सभी व्यापारियों ने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
*कोन व्यापार मंडल की मासिक बैठक व होली मिलन समारोह संपन्न, बाजार समस्याओं पर जताई नाराजगी* श्रीराम कथा के छठवें दिन राम सीता विवाह प्रसंग सुन निहाल हो गए भक्तगण मोबाइल देखने को लेकर हुए विवाद में पति ने पत्नी की नृशंस हत्या जांच में जूटी पुलिस अनुसूचित जनजाति को पंचायत चुनाव मे मिले 21 फीसदी आरक्षण रामनवमी जुलूस की तैयारी मे जुटे जेबीएस कार्यकर्ता महिलाओं ने डूबते हुए सूर्य को दिया अर्घ्य सिविल बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी भंग नवरात्रि के मद्देनज़र पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 लोग शांति भंग में गिरफ्तार भेष बदलकर भगवान भोलेनाथ ने किए बालक राम के दर्शन भजनों पर झूमे भक्त महुली के जलजलिया में 1150 फीट गहराई तक खनिज खोज, परमाणु ऊर्जा विभाग की टीम जुटी अन्वेषण में
Download App