सोनभद्र

श्रीराम कथा के छठवें दिन राम सीता विवाह प्रसंग सुन निहाल हो गए भक्तगण

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता)दुदहिया मंदिर परिसर में चल रही संगीतमय रामकथा के छठवें दिन मंगलवार को राम जानकी विवाह प्रसंग सुन श्रद्धालुजन निहाल हो गए और जमकर थिरके।कथा वाचक राममोहन दास रामायणी ने जब पुष्प वाटिका में राम सीता के नैनो के मिलन का वर्णन सुनकर भक्त खुशी से झूम उठे और बताया कि देश के कोने कोने से आए राजाओ से जब शिव का धनुष उठा तक नही तो गुरु की आज्ञा पाकर राम ने शिव धनुष को उठाकर तोड़ डाला शर्त के अनुसार माता जानकी ने श्रीराम को वर माला पहना कर अपने पति के रूप में चुना।कथा वाचक ने सुंदर भजनो

“मुझे मेरे दाता बहुत कुछ दिया हैं
तेरा सुक्रिया हैं तेरा सुक्रिया हैं

“तेरी मंद मंद मुस्कनिया पर बलिहार राघव जी”

के द्वारा उपस्थित श्रोताजनो को भाव विभोर कर दिया।

मंत्रोउपचारन के साथ राम जानकी विवाह संपन्न हुआ।इस मौके पर राजेन्द्र सिंह बघेल,ब्लाक प्रमुख म्योरपुर मानसिंह गोड़, डॉ सुधीर,डॉ गिरजा शंकर पांडेय, दिनेश शुक्ला,इन्द्रेश सिंह, यसवंत सिंह,एस पी दुबे, श्रीराम यादव, रामकृत गुप्ता, अनिल त्रिपाठी सहित सैकड़ो श्रद्धालु भक्तजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार
Download App