सोनभद्र

मोबाइल देखने को लेकर हुए विवाद में पति ने पत्नी की नृशंस हत्या जांच में जूटी पुलिस

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता)स्थानीय थाना क्षेत्र के सिरसोती ग्राम पंचायत अंतर्गत महुआबारी गांव में बीती रात घरेलू विवाद के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी की लोहे की राड से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी।पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मृतका सुमन देवी (26 वर्ष) का विवाह आश्रम मोड़ निवासी कन्हैया के साथ हुआ था।बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से अनबन चल रही थी जिसके कारण सुमन पिछले कई वर्षों से अपने पति को छोड़कर महुआबारी में अपनी मां के साथ रह रही थी।हालांकि कुछ महीने पहले ही आपसी रजामंदी के बाद कन्हैया भी अपनी ससुराल (महुआबारी) में आकर रहने लगा था। दोनों के चार बच्चे हैं।घटना मंगलवार मध्यरात्रि की है।बताया जा रहा है कि सुमन मोबाइल देख रही थी जिसे लेकर कन्हैया और उसके बीच कहासुनी शुरू हो गई।देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि कन्हैया ने आपा खो दिया और घर में रखे लोहे की राड से सुमन के सिर पर जोरदार वार कर दिया।इसके बाद आरोपी ने सब्बल उसके पेट में घुसेड़ दिया, जिससे सुमन लहूलुहान होकर गिर पड़ी

चीख-पुकार सुनकर परिजनों और पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची बीजपुर पुलिस ने गंभीर रूप से घायल सुमन को एनटीपीसी रिहंद स्थित धनवंतरी अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।बुधवार सुबह फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं।इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं। मृतिका की माँ सीता भारती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अग्रीम कार्यवाही की जा रही हैं। घटना के विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही हैं।आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार
Download App