सोनभद्र

सोनभद्र में पाक कला प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, मुनिया ने हासिल किया पहला स्थान

(विकास द्विवेदी )सोनभद्र पीएम पोषण (मध्यान भोजन) योजना के अंतर्गत शनिवार को जनपद सोनभद्र के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) परिसर में पाक कला प्रतियोगिता का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय एवं खंड शिक्षा अधिकारी घोरावल द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर निर्णायक समिति के सदस्यों के साथ अपर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, अपर जिला अधिकारी सोनभद्र, वरिष्ठ कोषाधिकारी सोनभद्र, जिला विद्यालय निरीक्षक, अग्निशमन अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी घोरावल तथा जिला समन्वयक मध्यान भोजन उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने प्रतियोगिता में तैयार किए गए व्यंजनों की गुणवत्ता की जांच करते हुए भोजन का स्वाद चखा और प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में विभिन्न विकास खंडों से आए शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति में कुल 27 रसोइयों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी पाक कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के परिणामों में प्रथम स्थान मुनिया (कंपोजिट विद्यालय केकराही, करमा), द्वितीय स्थान राज कुमारी (प्राथमिक विद्यालय ओडहथा, घोरावल) तथा तृतीय स्थान विश्वनाथ (उच्च प्राथमिक विद्यालय घघरी, बभनी) ने प्राप्त किया। विजेता रसोइयों को क्रमशः 3500 रुपये, 2500 रुपये एवं 1500 रुपये की धनराशि पुरस्कार स्वरूप उनके व्यक्तिगत खातों में भेजी जाएगी। इसके अतिरिक्त प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी रसोइयों को सांत्वना पुरस्कार एवं आवागमन भत्ता के रूप में 650 रुपये की धनराशि भी उनके व्यक्तिगत खातों में प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम के अंत में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय एवं जिला समन्वयक मध्यान भोजन रमेश चौरसिया द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। उपस्थित अधिकारियों ने आयोजन की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

Ram Ashish Yadav

राम आशीष यादव सोनभद्र विंडमगज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही राम आशीष यादव आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मुहर्रम पर्व को लेकर कोन थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित, सौहार्द बनाए रखने की अपील म्योरपुर में तीन दिवसीय जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ चेयरमैन कमलेश मोहन ने गिनाई सरकार की उपलब्धिया जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का फंदे से लटकते मिला शव पिता ने लगाया हत्या का आरोप चोपन और बीजपुर पुलिस ने 2 शातिर बाइक चोर को 8 चोरी की बाइक के साथ किया गिरफ्तार सफ़ाई कर्मचारी संघ ब्लॉक अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी 2027 चुनाव बड़ा ऐलान 40 प्रत्याशियो की पहली सूची जारी अभिषेक शर्मा राबर्ट्सगंज से ठोकेंगे ताल आज भी दूषित पानी पीने को मजबूर 500 ग्रामीण हर घर नल योजना नही पहुची बेलहत्थी के बड़वान के टोले तक एनटीपीसी रिहंद में 15 दिवसीय कार्यशाला का समापन, टाउनशिप की महिलाओं और बच्चों ने लिया भाग
Download App