सोनभद्र

म्योरपुर में किसानों की बैठक, जैविक पोषण वाटिका के लिए बीज वितरित

म्योरपुर सोनभद्र (विकास अग्रहरि)
म्योरपुर। एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन के म्योरपुर सेंटर पर शनिवार को किसानों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत समिति अध्यक्ष अमरकेश सिंह और समिति संरक्षक दिनेश गुप्ता की उपस्थिति में ब्रह्मनाद तथा गायत्री मंत्र के साथ की गई।
बैठक में किसानों को जैविक पोषण वाटिका के महत्व और उससे होने वाले लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन द्वारा क्षेत्र में संचालित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बारे में भी उपस्थित किसानों को अवगत कराया गया। वक्ताओं ने बताया कि संस्था द्वारा किसानों के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण के लिए कंप्यूटर प्रशिक्षण, सिलाई प्रशिक्षण, ब्यूटीशियन कोर्स और किसान प्रशिक्षण जैसे कई कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
बैठक के दौरान जैविक पोषण वाटिका लगाने वाले किसानों को समिति के पदाधिकारियों एवं अभिभावकों के हाथों गर्मी के मौसम में लगाई जाने वाली पोषण वाटिका के बीज वितरित किए गए। इस अवसर पर किसानों को घर-घर पोषण वाटिका लगाने के लिए प्रेरित भी किया गया, ताकि परिवार को शुद्ध और पौष्टिक सब्जियां उपलब्ध हो सकें। कार्यक्रम में किसान प्रशिक्षक श्यामसुंदर, कंप्यूटर प्रशिक्षक उमेश कुमार, मोबिलाइजर बुद्धिनारायण, सिलाई प्रशिक्षिका मीनाक्षी यादव, किसान मित्र अमरेश कुमार, विजय कुमार, केवल प्रसाद, रामेश्वर प्रसाद सहित विभिन्न गांवों से आए कई ग्रामीण किसान उपस्थित रहे। अंत में सभी किसानों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए बैठक का समापन किया गया।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार
Download App